1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NEET की परीक्षा रद्द हुई, अब आगे क्या? फिर से अप्लाई करना होगा? जानें सभी जरूरी सवालों के जवाब

NEET की परीक्षा रद्द हुई, अब आगे क्या? फिर से अप्लाई करना होगा? जानें सभी जरूरी सवालों के जवाब

 Published : May 12, 2026 12:53 pm IST,  Updated : May 12, 2026 01:51 pm IST

NEET एग्ज़ाम कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने जानकारी दी है कि 3 मई को कराई गई NEET 2026 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इस परीक्षा को दोबारा से अलग तारीख पर आयोजित कराया जाएगा।

NEET PAPER LEAK 2026- India TV Hindi
नीट परीक्षा का पेपर लीक। Image Source : INDIA TV

नेशनस टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। पेपर लीक के मामले के सामने आने के बाद NTA का ये फैसला सामने आया है। आपको बता दें कि NEET परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी जिसमें 22 लाख छात्र शामिल हुए थे। अब एनटीए ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया है और दोबारा से परीक्षा कराने की बात कही है। आइए जानते अब नीट को लेकर आगे क्या होगा।? बच्चों को फिर से परीक्षा कब देनी होगी? क्या परीक्षा के लिए फिर से अप्लाई करना होगा? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।

अब कब होगी परीक्षा?

एनटीए ने जानकारी दी है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए जांच निष्कर्षों के आधार पर 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने और परीक्षा को अलग तारीख पर फिर से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। एनटीए ने कहा है कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना संभव नहीं है। दोबारा से आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीखों और फिर से जारी किए गए एडमिट कार्ड की सूचना एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से आगामी दिनों में दी जाएगी।

क्या फिर से रजिस्ट्रेशन करना होगा?

एनटीए ने बताया है कि मई 2026 के सेशन में रजिस्टर्ड छात्रों की जानकारी, पात्रता और चयनित परीक्षा केंद्रों की जानकारी दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा में मान्य रहेगी। एनटीए ने कहा है कि नीट की दोबारा होने वाली परीक्षा की तारीखों और फिर से जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड से जुड़ी सूचनाएं एजेंसी के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी की जाएंगी।

NEET Exam Cancelled
Image Source : INDIA TVनीट परीक्षा का पेपर लीक।

क्या दोबारा से फीस देनी होगी?

NTA ने जानकारी दी है कि छात्रों को न ही नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत होगी और न ही छात्रों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा, पहले से भुगतान की गई फीस छात्रों को वापस कर दी जाएगी और परीक्षा का दोबारा आयोजन एनटीए के आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके किया जाएगा।

जांच कौन करेगा?

NTA ने अपने आधिकारिक हैंडल से जानकारी दी है कि भारत सरकार ने नीट परीक्षा 2026 के पेपर लीक के इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का फैसला लिया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि इस घटना में लगे आरोपों की व्यापक जांच की जा सके। एनटीए सीबीआई को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगा।

कैसे लीक हुआ पेपर?

आपको बता दें कि 3 मई को 566 से ज्यादा शहरों में नीट यूजी का परीक्षा हुई थी जिसमें 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। 7 मई को राजस्थान पुलिस में पेपर लीक की शिकायत हुई। गेस पेपर के जरिए पेपर लीक का दावा किया जा रहा है। सबसे पहले बायोलॉजी के 90 सवाल और केमेस्ट्री के 35 सवाल लीक होने की बात कही जा रही है।

जांच एजेंसी के सामने ये सवाल

NEET पेपर लीक की साजिश का मास्टरमाइंड कौन?

120 सवाल हूबहू पेपर में कैसे मिले?

Guess Paper कहां तैयार किया गया?

Guess Paper सबसे पहले किसे मिला?

Guess Paper 20 लाख में बेचा गया?

कितने स्टूडेंट्स ने Guess Paper खरीदा?

ये भी पढ़ें- NEET Exam Cancelled: नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द की गई, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

NEET एग्जाम पेपर लीक की खबर से टेंशन में लाखों छात्र, SOG की जांच जारी, जानें अब तक क्या पता चला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत