1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक ही तस्वीर में देखिए संसद के सुरक्षाकर्मियों की नई और पुरानी यूनिफॉर्म

एक ही तस्वीर में देखिए संसद के सुरक्षाकर्मियों की नई और पुरानी यूनिफॉर्म

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 19, 2023 01:50 pm IST,  Updated : Sep 19, 2023 01:53 pm IST

नए संसद भवन में सबकुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। कर्मचारियों से लेकर सुरक्षाकर्मियों की यूनिफॉर्म भी बदल गई है। ये ड्रेस पुराने से बिल्कुल अलग हो गई है।

नई संसद में जाते पीएम मोदी- India TV Hindi
नई संसद में जाते पीएम मोदी Image Source : PTI

नए संसद भवन का उद्घाटन हो गया है। संसद का विशेष सत्र चल रहा है और नई संसद में आज से कार्यवाही शुरू हो गई है। ऐसे में नए संसद भवन में सबकुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। कर्मचारियों से लेकर सुरक्षाकर्मियों की यूनिफॉर्म भी बदल गई है। ये ड्रेस पुराने से बिल्कुल अलग हो गई है। सुरक्षाकर्मियों की पहले और अब की यूनिफॉर्म में कितना बदलाव हुआ है इसकी एक तस्वीर सामने आई है। सुरक्षाकर्मियों का ड्रेस कोड कितना बदल गया है इसे एक ही तस्वीर में देखा जा सकता है। 

सुरक्षा कर्मचारियों का ड्रेस कोड 

अभी तक सुरक्षा में लगे कर्मचारी नीले या काले रंग के सफारी सूट पहनते थे, लेकिन अब उनकी यूनिफॉर्म बदल दी गई है। सुरक्षाकर्मी अब मिलिट्री की तरह कैमोफ्लेज ड्रेस में नजर आएंगे। इस ड्रेस के भी दो अलग-अलग शेड हैं। वहीं, सचिवालय के कर्मचारी पहले बंद गले का सूट पहनते थे, लेकिन अब उन्हें कमल के फूल वाली शर्ट, खाकी पैंट और नेहरू जैकेट दी जाएगी। ये ड्रेस टेबल ऑफिस, संसदीय रिपोर्टिंग टीम और नोटिस ऑफिस के कर्मचारी पहनेंगे। 

सुरक्षाकर्मियों की नई यूनिफॉर्म
Image Source : PTIसुरक्षाकर्मियों की नई यूनिफॉर्म

मार्शल की पोशाक भी बदली

इसके अलावा दोनों सदनों के मार्शल की पोशाक भी बदली गई है। पहले इन मार्शल के सिर पर पगड़ी होती थी, लेकिन अब ये मार्शल मणिपुरी पगड़ी पहनेंगे। इसी तरह संसद भवन की महिला कर्मचारियों के ड्रेस और साड़ी में भी बदलाव किया गया है। खास बात ये है कि इस ड्रेस को अलग-अलग मौसम के हिसाब से बनवाया गया है। गर्मी के लिए अलग ड्रेस होगी और सर्दी में इसमें कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत