1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 350 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57 हजार 387 पहुंची

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 350 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57 हजार 387 पहुंची

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 19, 2022 12:36 pm IST,  Updated : Jan 19, 2022 12:36 pm IST

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 350 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57,387 हो गई।

आंध्र प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना केस- India TV Hindi
आंध्र प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना केस Image Source : PTI

Highlights

  • 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 282 है
  • अभी तक कोविड-19 के 2,035 मामले सामने आ चुके हैं
  • संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 55,408 हो गई

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 350 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57,387 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य के निगरानी अधिकारी लोबसांग जाम्पा ने बताया कि नए 350 मामलों में से सर्वाधिक 115 मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सामने आए। इसके बाद, वेस्ट कामेंग में 40, नामसाई में 37, पापुमपरे में 30, चांगलांग में 27, ईस्ट सियांग तथा लोहित में 18-18 और लोअर दिबांग वैली में 17 मामले सामने आए। 

सेना के दो जवान भी संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 282 है। इस पूर्वोत्तर राज्य में चार जनवरी से ही संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। तब से अभी तक कोविड-19 के 2,035 मामले सामने आ चुके हैं। जाम्पा ने बताया कि 129 और मरीजों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 55,408 हो गई। राज्य में अभी 1,697 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। 

मरीजों के ठीक होने की दर 96.55 प्रतिशत है। अभी तक 12,19,664 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 24.17 प्रतिशत है। राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अभी तक 15,45,665 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई हैं। 15 वर्ष से 18 वर्ष के आयु वर्ग के 42,079 किशोरों को अभी तक टीके लग चुके हैं। वहीं, 9,187 बुजुर्गों को ‘बूस्टर’ खुराक दी जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत