1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब 2023 में आएगी देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन, जानें कहां से कहां तक चलेगी ?

अब 2023 में आएगी देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन, जानें कहां से कहां तक चलेगी ?

 Published : Dec 18, 2022 11:15 pm IST,  Updated : Dec 18, 2022 11:19 pm IST

Vande Metro Hydrogen Train In Karnataka by 2023: आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी हाईड्रोजन ट्रेन बनाकर एक नया रिकॉर्ड दर्ज करने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन वर्ष 2023 में आ जाएगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन पूरी तरह से भारत में निर्मित होगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : INDIA TV

Vande Metro Hydrogen Train In Karnataka by 2023: आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी हाईड्रोजन ट्रेन बनाकर एक नया रिकॉर्ड दर्ज करने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन  वर्ष 2023 में आ जाएगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन पूरी तरह से भारत में निर्मित होगी। भारतीय रेलवे के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब कोई हाईड्रोजन ट्रेन रेल की पटरियों पर दौड़ लगाएगी।

उन्होंने बताया कि रेलवे वंदे मेट्रो ट्रेन का निर्माण कर रहा है जो 1950 और 60 के दशक में डिजाइन की गई ट्रेन का स्थान लेगी। केंद्रीय रेल एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को यह जानकारी दी। वैष्णव ने यह भी कहा कि पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित हाइड्रोजन ट्रेन दिसंबर 2023 में आएगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहाकि ‘‘हम वंदे मेट्रो ट्रेन का डिजाइन तैयार कर रहे हैं और डिजाइन मई या जून तक तैयार हो जाना चाहिए। हम एक विश्वस्तरीय वंदे मेट्रो डिजाइन कर रहे हैं जो एक बड़ी कामयाबी होगी। रेल मंत्री ने कहा, ‘‘इन वंदे मेट्रो ट्रेन का निर्माण इतनी बड़ी संख्या में किया जाएगा कि देश भर में 1950 और 1960 के दशक की डिजाइन वाली सभी ट्रेन को बदल दिया जाएगा।

बेंगलुरु में दौड़ेगी ट्रेन

रेलमंत्री ने बताया कि वंदे मेट्रो ट्रेन कर्नाटक के बेंगलुरु में दौड़ेगी। इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत देश में काफी संख्या में वंदे भारत और वंदे मेट्रो ट्रेनों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से हाईड्रोजन ट्रेन देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। यह पर्यावरण मित्र होगी। इससे प्रदूषण पर शिकंजा कसेगा। हालांकि रेलमंत्री ने यह नहीं बताया कि फिलहाल ये ट्रेन कहां से कहां तक चलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत