1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा: डिफेंस सेक्टर में निवेश बढ़ा रहा भारत, बालासोर में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण

ओडिशा: डिफेंस सेक्टर में निवेश बढ़ा रहा भारत, बालासोर में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2022 01:42 pm IST,  Updated : Mar 27, 2022 01:42 pm IST

इस परीक्षण में मिसाइल ने बहुत दूरी पर स्थित अपने लक्ष्य को सीधे भेद लिया। ये जानकारी डीआरडीओ के अधिकारियों ने साझा की है। 

in Balasore Odisha- India TV Hindi
in Balasore Odisha Image Source : ANI

Highlights

  • बालासोर में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण
  • भारतीय सेना का हिस्सा है ये सिस्टम
  • डिफेंस सेक्टर में निवेश बढ़ा रहा भारत

नई दिल्ली: भारत को आज एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। भारत ने ओडिशा के बालासोर के तट पर आज मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। ये सिस्टम भारतीय सेना का हिस्सा है। इस परीक्षण में मिसाइल ने बहुत दूरी पर स्थित अपने लक्ष्य को सीधे भेद लिया। ये जानकारी डीआरडीओ के अधिकारियों ने साझा की है। 

बता दें कि इससे पहले 23 मार्च को भी अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में एक परीक्षण किया गया था। इसके तहत भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया था। इस मिसाइल ने भी सीधे अपने टारगेट को अचीव कर लिया था। इस मौके पर एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने भी बधाई दी थी।

गौरतलब है कि भारत रक्षा क्षेत्र में लगातार अपना विस्तार कर रहा है और उसका पूरा फोकस डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनने का है। इस बात का अंदाजा केवल ऐसे लगाया जा सकता है कि चालू वित्त वर्ष में भारत ने  11607 करोड़ रुपए के हथियार का निर्यात किया है। इस बात की जानकारी कुछ समय पहले रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दी थी। 

यहां ये बात भी ध्यान रखनी जरूरी है कि भारत ने 2011 से 2020 के बीच रक्षा बजट पर अपने खर्च को 76 फीसदी तक बढ़ा दिया है। ये जानकारी स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (SIPRI) के हवाले से सामने आई है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत