1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भाई से की लव मैरिज, तो गांव वालों ने ‘शुद्धिकरण’ की आड़ में दी अजब-गजब सजा; देखें VIDEO

भाई से की लव मैरिज, तो गांव वालों ने ‘शुद्धिकरण’ की आड़ में दी अजब-गजब सजा; देखें VIDEO

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 11, 2025 01:52 pm IST,  Updated : Aug 11, 2025 01:53 pm IST

युवक और युवती ने हाल ही में लव मैरिज की थी, जिसे लेकर गांव के लोग नाराज थे। सजा के बारे में पूछे जाने पर ग्रामीणों का कहना था कि यह ‘प्रायश्चित’ का प्रतीकात्मक तरीका है, इसमें ‘धरती मां’ से माफी मांगी जाती है।

odisha love marriage couple- India TV Hindi
‘शुद्धिकरण’ की आड़ में नवविवाहित दंपत्ति से चलवाया हल। Image Source : REPORTER INPUT

ओडिशा के कोरापुट जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने एक नवविवाहित दंपत्ति को खुलेआम शर्मनाक सजा दी। यह घटना बांधुगांव क्षेत्र के पेडा इटीगी गांव  में हुई। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में प्रेम विवाह करने वाले इस दंपत्ति के बारे में गांव वालों को पता चला कि वे एक ही कुटुंब से हैं और भाई-बहन के रिश्ते में आते हैं। इसे समुदाय के नियमों का उल्लंघन मानते हुए ग्रामीणों ने दोनों को बैलों की तरह बांध दिया और गांव के चौक पर हल चलवाया। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हल चलवाने के पीछे ग्रामीणों का क्या है तर्क?

ग्रामीणों का कहना था कि यह ‘प्रायश्चित’ का प्रतीकात्मक तरीका है, जिससे ‘धरती मां’ से माफी मांगी जाती है। जानकारी के अनुसार, शादी परिवारवालों के विरोध के बावजूद हुई थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने यह सजा दी, यह कहते हुए कि इससे उनका ‘शुद्धिकरण’ हो जाएगा। हालांकि, ये विवाह वैध है लेकिन इसके बावजूद, इस रिश्ते पर ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताई और इस विवाह को रीति-रिवाजों का उल्लंघन माना।

घटना का वीडियो वायरल

घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दंपत्ति को लकड़ी के हल को चलाते हुए देखा जा सकता है, जबकि आसपास भीड़ खड़ी होकर देख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इस कृत्य की निंदा हो रही है। मामले के तूल पकड़ने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

(ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: दो साल की लव मैरिज और फिर हुआ प्यार का खूनी अंत, पत्नी ने प्रेमी और भाई से करवा दी पति की हत्या

पंजाब के तीन जिलों के कई गांवों में लव मैरिज करने पर लगा बैन, पंचायतों के फरमान से प्रेमी युगल में खलबली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत