1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धुआं.. आग...और जंगी सायरन की गूंज, पाक सीमा से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल

धुआं.. आग...और जंगी सायरन की गूंज, पाक सीमा से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल

 Updated : Jun 01, 2025 12:02 am IST

Operation Shield Mock drill Live Update: ये मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात और चंडीगढ़ में हुई। इस मॉक ड्रिल का मकसद बॉर्डर एरिया के राज्यों में आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों की जांच करना है।

मॉक ड्रिल- India TV Hindi
मॉक ड्रिल Image Source : INDIA TV

Operation Shield Mock drill Live Update: ऑपरेशन शील्ड के तहत आज पाकिस्तान की सीमा से लगे 5 राज्यों और एक यूनियन टेरीटरी में मॉक ड्रिल संपन्न हुई। इस दौरान जंगी सायरन बजे और ब्लैक आउट किया गया। ये मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात और चंडीगढ़ में हुई। मॉक ड्रिल के दौरान NDRF, SDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस,  रेलवे पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भूमिका रही।  मॉक ड्रिल का मकसद बॉर्डर एरिया के राज्यों में आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों की जांच करना था। साथ ही लोगों को दुश्मन के विमानों, ड्रोनों, मिसाइल से होने वाले हवाई हमलों का सामना करने के तरीके सिखाए गए। 

 

Operation Shield Mock drill Live Update

Auto Refresh
Refresh
  • 8:39 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अहमदाबाद में भी ब्लैकआउट

    ऑपरेशन शील्ड के तहत अहमदाबाद में भी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल हुई। इस दौरान पूरा शहर अंधेरे में डूब गया और जंगी सायरन भी गूंज उठा।

     

     

  • 8:36 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    चंडीगढ़ में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

    चंडीगढ़ में ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे शहर में अंधेरा छाया रहा।

     

  • 8:34 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    गुजरात के राजकोट में ब्लैकआउट

    गुजरात: ऑपरेशन शील्ड के तहत राजकोट में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान पूरे शहर में बत्ती गुल रही।

     

  • 8:32 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अमृतसर में ब्लैकआउट

    पंजाब : ऑपरेशन शील्ड के तहत अमृतसर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की गई।

     

  • 8:32 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू में मॉक ड्रिल और जंगी सायरन

    जम्मू में आग लगने की घटना का प्रदर्शन करते हुए मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल के दौरान सायरन भी बजाया गया

     

  • 8:26 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर के डोडा में ब्लैकआउट

    ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल के दौरान जम्मू-कश्मीर के डोडा में ब्लैकआउट हुआ और युद्ध का सायरन बजाया गया।

     

  • 8:22 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जयपुर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

    ऑपरेशन शील्ड के तहत जयपुर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल के दौरान सायरन भी बजाया गया।

     

     

  • 6:59 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अमृतसर में मॉक ड्रिल

    अमृतसर में कमांडेंट जसकरन सिंह ने कहा, "इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य यह समीक्षा करना है कि सभी नागरिक सुरक्षा विभाग एक-दूसरे के साथ कैसे समन्वय करते हैं.। पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले जिलों में ज्यादा खतरा है। अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन, गुरदासपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का में इस तरह के अभ्यासों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युद्ध जैसी स्थिति के दौरान अधिकतम अहम अलर्ट रहें। हवाई हमलों और ड्रोन हमलों के दौरान घर पर कैसे सुरक्षित रहें, घर पर कैसे रहें, ब्लैकआउट के दौरान खुद को कैसे बचाएं।

     

  • 6:56 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर के अखनूर में मॉक ड्रिल

    जम्मू-कश्मीर: अखनूर के एसडीएम मुख्तार अहमद ने कहा, "यहां एक मॉक ड्रिल हुई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर काफी गोलाबारी हुई थी। हम इसके बारे में जागरूकता बढ़ा रहे हैं। अगर ऐसी कोई घटना होती है तो लोगों को तैयार रहना चाहिए।"

  • 6:26 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    झुंझुनूं पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल

    झुंझुनूं जिले में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार शाम को पुलिस लाइन में "ऑपरेशन शील्ड" के तहत मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल के दौरान एयर स्ट्राइक की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। इस मॉक ड्रिल में क्यूआरटी टीम, स्काउट्स, स्वास्थ्यकर्मी, और आपातकालीन सेवा से जुड़े तमाम अधिकारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। मॉक ड्रिल के दौरान घायलों को जेपी जानू स्कूल में बनाए गए अस्थाई अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद घायलों को जिले के बीडीके अस्पताल में भेजा गया।

  • 6:21 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अजमेर में मॉक ड्रिल

    अजमेर  जिले में ऑपरेशन शिल्ड के अन्तर्गत नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की गई। शाम 5:00 बजे सायरन बजने के साथ ही एयरस्ट्राइक की सूचना मिलने पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने मॉडल स्थान पर पहुंचने के बाद मौके का जायजा लिया और वहां घायलों को लेकर अजमेर में बनाए गए एक अस्थाई चिकित्सा केंद्र पर घायलों को भर्ती कराने का अभ्यास किया। मॉक ड्रील में सभी विभागों को बुलाया जाता है और यही देखा जाता है कि सब समय पहुंचे। आज रात को ब्लैकआउट भी किया जाएगा।

  • 6:16 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भुज: मिलिट्री स्टेशन और स्मृतिवन में मॉक ड्रिल

    'ऑपरेशन शील्ड' के तहत कच्छ जिले के भुज में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल हो रही है। पूरे कच्छ में रात 8.00 से 8.30 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। इस बीच भुज आर्मी स्टेशन के अंदर ड्रोन हमले के बाद लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए मॉक ड्रिल की गई। आग की चपेट में आए लोगों को दो इमारतों से सुरक्षित निकाला गया। ब्लैकआउट में जिला प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग करने का अनुरोध किया है।

  • 5:50 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    श्रीनगर में मॉक ड्रिल

    जम्मू-कश्मीर में मॉक ड्रिल शुरू हो गया है। यहां श्रीनगर में डीसी कार्यालय में 'ऑपरेशन शील्ड' के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।

     

     

  • 5:40 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मॉक ड्रिल में किन बातों का जोर

    1. हवाई हमले की वॉर्निंग देने वाले सायरन की पहचान
    2. नागरिकों की खुद की सुरक्षा की ट्रेनिंग
    3. अटैक से बचने के लिए ब्लैकआउट एक्सरसाइज
    4. कारखानों, अहम ठिकानों को हमले के वक्त छिपाना
    5. हमला होने पर लोगों को हटाकर सेफ जगह पहुंचाना
  • 5:38 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कहां-कहां 'ऑपरेशन शील्ड ?

    जम्मू-कश्मीर
    पंजाब
    चंडीगढ़
    राजस्थान
    गुजरात
    हरियाणा

  • 5:37 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    लुधियाना में कितने बजे होगा ब्लैकआउट?

    लुधियाना में भी सिविल डिफेंस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। यहां के ग्रामीण इलाकों में मॉकड्रिल के दौरान 8 बजे से 8.15 के बीच ब्लैक आउट होगा। इस एक्सरसाइज में 18 गांवों को शामिल किया गया है।

     

  • 5:37 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मोहाली में भी जबरदस्त तैयारी

    मोहाली में भी ऑपरेशन शील्ड की ज़बरदस्त तैयारी है। मोहाली में आज शाम 6 बजे जंगी सायरन बजेगा। यहां के बीपीसीएल लालरू में मॉक ड्रिल की पूरी तैयारी की गई है।

     

  • 5:37 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    चंडीगढ़ में कितने बजे होगा ब्लैकआउट?

    चंडीगढ़ में भी आज रात ऑपरेशन शील्ड को अंजाम दिया जाएगा। चंडीगढ़ के किशनगढ़ और आईटी पार्क इलाकों में रात को ब्लैकआउट होगा। रात 8 बजे से लेकर 8 बजकर 10 मिनट तक मॉक ड्रिल की जाएगी।

     

  • 5:18 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अमृतसर में शाम 6 से 7 बजे के बीच होगी मॉक ड्रिल

    पंजाब के अमृतसर में शाम 6 से 7 बजे के बीच होगी मॉक ड्रिल होगी। शाम 5 से 6 बजे तक इमरजेंसी सर्विस की मॉक ड्रिल होगी। रात 8 से साढ़े 8 तक  ब्लैकआउट होगा। हालांकि गोल्डन टेंपल और एयरपोर्ट वाले एरिया में ब्लैकआउट नहीं किया जाएगा।

     

  • 5:16 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मॉक ड्रिल से पहले बॉर्डर पर BSF मुस्तैद

    मॉक ड्रिल से पहले जैसलमेर बॉर्डर पर BSF पूरी तरह से मुस्तैद है। बॉर्डर पर एआई रोल लगाया गया है, ताकि दुश्मन की तरह से अगर कोई भी एरियल ऑब्जेक्ट आए तो उसको मार गिराया जाए

  • 5:15 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मॉक ड्रिल के दौरान क्या होगा?

    मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की वॉर्निंग देने वाले सायरन को बचाया जाएगा।
    हमले के समय नागरिक कैसे ख़ुद की सुरक्षा करें, इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी।
    दुश्मन के हमले से बचने के लिए ब्लैकआउट कैसे किया जाए, इसके बारे में बताया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत