1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Pahalgam Terror Attack LIVE: अभी भी नहीं थम रहे पाकिस्तानी, लगातार दे रहे गीदड़भभकी

Pahalgam Terror Attack LIVE: अभी भी नहीं थम रहे पाकिस्तानी, लगातार दे रहे गीदड़भभकी

 Updated : May 01, 2025 11:38 pm IST

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सिंधु जल संधि निलंबित कर दी और पाकिस्तानी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया, जिसके बाद से पाकिस्तान बिलबिलाया हुआ है। इस मुद्दे से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। आतंक के खिलाफ अपनी कार्रवाई में भारत ने ताबड़तोड़ एक्शन लिए हैं जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना सबसे महत्वपूर्ण कदम है। भारत के इस कदम का महत्व इसी बात से समझा जा सकता है कि जबसे संधि को निलंबित करने का एलान किया गया है तबसे पाकिस्तान बिलबिलाया हुआ है। बुधवार को एक और बड़ा कदम उठाते हुए भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया।

पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद के घटनाक्रमों से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें:

India Pakistan Tensions Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 7:40 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    लंदन में भारतीय समुदाय के लोगों का प्रदर्शन

    ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और उन्होंने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी और पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों के एक समूह द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन का विरोध करते हुए भारत के प्रति एकजुटता और समर्थन दिखाया। भारतीय प्रवासियों ने आतंकवाद की निंदा करते हुए नारे लगाए और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।

     

  • 3:49 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सरकार जो भी कदम उठाएगी, हम उसके साथ हैं: JKPCC अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा

    श्रीनगर: JKPCC अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा, "पहलगाम हमले के बाद हमें पूरे देश में जो स्थिति बनी हुई है, उस पर ध्यान देना चाहिए। इस समय एकता और धार्मिक सद्भाव का मामला है। हमें ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए जिससे इन दोनों को ठेस पहुंचे। देश के सामने जो चुनौतियां हैं, उनसे लड़ना चाहिए और मुख्य विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यसमिति में यह स्टैंड लिया है कि हम इस समय सरकार के साथ हैं, सरकार जो भी कदम उठाएगी, हम उसके साथ हैं।"

     

  • 3:42 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हमला केवल पहलगाम में नहीं हर हिंदुस्तानी के जीवन पर था-सोनू सूद

    अभिनेता सोनू सूद ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कहा, "वह हमला केवल पहलगाम में नहीं बल्कि प्रत्येक हिंदुस्तानी के जीवन पर था... मुझे लगता है कि हमें एक ऐसा कदम जरूर उठाना चाहिए जिससे पता लगे कि हिंदुस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना आता है।"

  • 2:52 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    'भारत से जंग के लिए पाकिस्तान की आर्मी तैयार'

    पाकिस्तानी आर्मी के लेफ्टिनेंट जनरल और IPSR के DG अहमद शरीफ चौधरी ने भी एटम बम वाली गीदड़भभकी दी है । IPSR के DG अहमद शरीफ चौधरी का कहना है कि भारत से जंग के लिए पाकिस्तान की आर्मी तैयार है। साथ ही ये कहा कि जंग की शुरुआत भारत करेगा लेकिन खत्म पाकिस्तान करेगा 

  • 2:51 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    'भारत के साथ अगले 36 घंटे में जंग कंफर्म'

    पाकिस्तान के डिप्टी सीएम इशहाक डार ने कहा है कि भारत के साथ अगले 36 घंटे में जंग कंफर्म है। इशहाक डार ने एक चैनल के साथ बातचीत में कहा कि ये खबर उन्हें बड़े पक्के सोर्स से मिली है। डार ने इस दौरान ये भी कहा कि वह भारत के साथ जंग नहीं चाहते और भारत के साथ डील को तैयार हैं।

  • 2:03 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    'आज कश्मीर एक मुश्किल वक्त से गुजर रहा है'

    जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा, 'आज कश्मीर एक मुश्किल वक्त से गुजर रहा है। आज हमें कुछ नहीं पता कि कल क्या होगा? उन्हें पकड़ा जाना चाहिए जिन्होंने यह(पहलगाम आतंकी हमला) किया है।' (ANI)

  • 11:36 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    पहलगाम पहुंचे NIA के डीजी

    NIA के डीजी थोड़ी देर पहले पहलगाम पहुंचे हैं, जहां वो बैसरन में हमली वाली जगह का जायजा ले रहे हैं। NIA के चीफ सदानंद दाते के साथ 2 आईजी और एक DIG भी पहलगाम पहुंचे हैं।

  • 11:31 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    'पूरा देश पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहता है'

    कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, 'पूरा देश पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहता है। इस तरह का हमला ऐसे ही जारी नहीं रहना चाहिए। हम अपने नागरिकों की जान इस तरह नहीं दे सकते। हमें पाकिस्तान को स्पष्ट सबक सिखाना चाहिए, प्रधानमंत्री ने पहले ही कहा है कि वह ऐसा करेंगे। पूरा देश इसका इंतजार कर रहा है। बिना देर किए ऐसा करें, हम सरकार के साथ हैं।' (ANI)

  • 11:29 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    उत्तरी कश्मीर में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी

    उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा बलों ने OGW, संदिग्धों और कट्टरपंथियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। 50 से अधिक स्थानों पर कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन के साथ छापेमारी जारी है। खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट: मनीष प्रसाद

     

  • 9:17 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    पाकिस्तान ने नियुक्त किया नया NSA

    भारत के साथ जंग की आहट के बीच पाकिस्तान ने लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद आसिम मलिक को नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी कि NSA नियुक्त किया है। मलिक को अक्टूबर 2024 में इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का प्रमुख बनाया गया था। मंगलवार को कैबिनेट डिवीजन की अधिसूचना के अनुसार, जनरल मलिक को आधिकारिक तौर पर NSA की जिम्मेदारी सौंपी गई।

     

  • 8:18 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    'मार्को रुबियो के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की'

    विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, 'कल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। इसके अपराधियों, समर्थकों और योजनाकारों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।'

  • 7:47 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    पाकिस्तान ने LoC पर फिर की गोलीबारी, मिला करारा जवाब

    30 अप्रैल-01 मई 2025 की रात के दौरान पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी इसका उचित जवाब दिया। (रिपोर्ट: मनीष प्रसाद)

  • 7:43 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    सिंधु के पानी पर पाकिस्तान का गिड़गिड़ाना जारी

    बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह ने सिंधु जल समझौता सस्पेंड करने को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग की। इस मीटिंग में समझौता सस्पेंड करने के बाद पानी रोकने के प्लान पर चर्चा की गई। इस मीटिंग के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा है और उसके प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अमेरिका के आगे गिड़गिड़ा रहे हैं। शहबाज अमेरिका से भारत को समझाने की अपील कर रहे हैं तो पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार इसे 'एक्ट ऑफ वॉर' बता रहे हैं। उन्हें इस बात भी डर सता रहा है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों में पाकिस्तान पर हमला कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत