1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संसद में हंगामा करने वालों को लेकर सामने आई बड़ी खबर, सभी आरोपियों का यहां से निकला कनेक्शन

संसद में हंगामा करने वालों को लेकर सामने आई बड़ी खबर, सभी आरोपियों का यहां से निकला कनेक्शन

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 13, 2023 10:32 pm IST,  Updated : Dec 13, 2023 10:33 pm IST

संसद में हंगामा खड़ा करने वाले आरोपी भगत सिंह और अंबेडकर फैन क्लब के मेंबर हैं और काफी समय से उससे जुड़े हुए हैं। ये लोग एक दूसरे को डेढ़-2 साल से जानते हैं। इन्होंने स्प्रे इसलिए किया, जिससे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा जा सके।

 Parliament- India TV Hindi
सभी आरोपी भगत सिंह और अंबेडकर फैन क्लब के सदस्य निकले Image Source : PTI

नई दिल्ली: संसद में हंगामा खड़ा करने वाले आरोपियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, सभी आरोपी भगत सिंह और अंबेडकर फैन क्लब के मेंबर हैं और काफी समय से उससे जुड़े हुए हैं। सभी आरोपी तकरीबन डेढ़ 2 साल से एक दूसरे को जानते हैं। पिछले 3–4 दिन से वह गुरुग्राम में इकट्ठा होने लगे थे।

क्यों किया स्प्रे का इस्तेमाल?

सूत्रों के मुताबिक, पर्चे या झंडा फेंककर विरोध करने से किसी को चोट लग सकती थी इसलिए स्प्रे का इस्तेमाल किया गया, जिससे सभी का ध्यान खींचा जा सके। अभी सिर्फ 4 की ही गिरफ्तारी हुई है, जिन्हें कल कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा, जिससे पूरी साजिश का पता लगाया जा सके।

पुलिस पता लगा रही है कि इसके पीछे किसका हाथ हैं क्योंकि सभी अलग-अलग राज्यों और इलाकों से हैं, इसलिए अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पुलिस लगातार पूछताछ में ये जानने की कोशिश कर रही है कि इनके पीछे मास्टरमाइंड कौन है। जिस तरह से ये एक साथ आए, पुलिस को लग रहा है कि साजिशकर्ता कोई और है। इसमें से एक का स्वरोजगार है, फिर भी वह बेरोजगारी का नारा लगाकर प्लानिंग के तहत इसे क्यों अंजाम दे रहा था? ये बड़ा सवाल है।

दिल्ली पुलिस की जांच में पन्नू का रोल होने से इंकार किया गया है। अभी तक की जांच में ऐसा कोई एंगल सामने नहीं आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन लोगों ने भगत सिंह फैन पेज भी ज्वाइन किया हुआ था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी मामले की जांच

संसद में हंगामे की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी। सभी आरोपियों को स्पेशल सेल को सौंपा जा रहा है। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल है। स्पेशल सेल की दर्जनों टीमें जांच में लगी हैं। कई जगहों पर छापेमारी हो रही है। जांच एजेंसियां इसे एक राष्ट्र विरोधी घटना की तरह देख रही हैं।

ये भी पढ़ें: 

Explainer: संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, कब क्या हुआ; कौन हैं वो 6 लोग जिनकी वजह से मचा हुआ है हंगामा? यहां जानें

Year Ender 2023: इस साल भारतीय रेलवे ने क्या कमाल किया? अहम हैं ये 5 उपलब्धियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत