Parliament Budget Session 2026 Phase 2 Updates: बजट सत्र के दूसरे चरण का आज दूसरा दिन रहा। संसद में काफी हलचल मची रही। मुख्य मुद्दा लोकसभा स्पीकर को उनके पद से हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाया गया प्रस्ताव है। इस वजह से मंगलवार को सदन काफी हंगामेदार रहा। दोनों ही पक्षों ने अपने सांसदों को मौजूद रहने के लिए निर्देश दिए थे। इसके अलावा, विपक्ष अन्य मुद्दों जैसे- पश्चिम एशिया के तनाव और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर सरकार से जवाब मांग गया।
विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही चलाते समय 'पक्षपातपूर्ण' तरीके से काम किया। सदन में आज होने वाली चर्चा के दौरान अन्य वक्ताओं के अलावा सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू भी हिस्सा ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रस्ताव पर चर्चा के अंत में गृह मंत्री शाह के जवाब देने की संभावना है।
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा सोमवार को होनी थी, लेकिन पश्चिम एशिया के हालात पर सदन में चर्चा कराने की विपक्ष की मांग को लेकर हंगामे के कारण कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी और चर्चा नहीं हो सकी।
यहां पढ़ें सभी अपडेट्स-