नई दिल्लीः संसद के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को चौथा दिन है। सदन में आज भी हंगामा हुआ। तमिलनाडु में एक दरगाह के निकट स्थित मंदिर में ‘कार्तिगई दीपम’ से जुड़े मामले में द्रमुक के सांसदों के विरोध प्रदर्शन किया। वहीं विपक्षी दलों ने अलग-अलग कई मुद्दे सदन में उठाए।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- Parliament Winter Session: फ्लाइट्स कैंसिल होने का मुद्दा राज्यसभा में उठा, लोकसभा में DMK का हंगामा
Parliament Winter Session: फ्लाइट्स कैंसिल होने का मुद्दा राज्यसभा में उठा, लोकसभा में DMK का हंगामा
संसद में शुक्रवार को अलग-अलग मुद्दे पर हंगामा हुआ। हालांकि दोपहर बाद सदन की कार्यवाही सुचारू शुरू से चालू हो गई।
Parliament Winter Session LIVE update
-
12:43 PM (IST) Dec 05, 2025
फ्लाइट कैंसिल के मामले पर सपा ने सरकार को घेरा
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "जिस तरह से एयरलाइंस में आज का माहौल है और यात्री को दिक्कत हो रही है तो सरकार को कोशिश करना चाहिए कि जल्द-जल्द इसमें सुधार आए। जो इंडिगो एयरलाइंस को सरकार की तरफ से समर्थन चाहिए वो करना चाहिए क्योंकि इससे यात्री ही बहुत परेशान हो रहे हैं। तो इस मामले में सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए और ज्यादा-ज्यादा सुविधा पहुंचाने का काम करना चाहिए."
-
12:25 PM (IST) Dec 05, 2025
फ्लाइट्स कैंसिल होने का मुद्दा राज्यसभा में उठा
फ्लाइट्स कैंसिल होने का मुद्दा शुक्रवार को राज्यसभा में भी उठा। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इंडिगो की 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि एक फ्लाइट कंपनी की मोनोपॉली कर दी गई है। मेरा आग्रह है कि सदन को अवगत करवाया जाए कि इस समस्या का समाधान कब तक निकलेगा? क्या सरकार इसके लिए कोई कदम उठा रही है?
-
12:18 PM (IST) Dec 05, 2025
‘कार्तिगई दीपम’ के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा
मिलनाडु में एक दरगाह के निकट स्थित मंदिर में ‘कार्तिगई दीपम’ से जुड़े मामले में द्रमुक के सांसदों के विरोध प्रदर्शन के कारण शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के आधे घंटे बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। लोकसभा की कार्यवाही 11 बजे जैसे ही शुरू हुई द्रविण मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के सदस्य इस मुद्दे को उठाने लगे। उन्होंने इस मुद्दे पर सदन में कार्यस्थगन का नोटिस भी दिया है।
-
11:46 AM (IST) Dec 05, 2025
संसद परिसर में TMC सांसदों का प्रदर्शन
TMC सांसदों ने पश्चिम बंगाल को 52,000 करोड़ रुपये का MNREGA फंड जारी करने के लिए संसद में विरोध प्रदर्शन किया।
-
10:59 AM (IST) Dec 05, 2025
राहुल गांधी ने फ्लाइट कैंसलेशन को लेकर केंद्र पर बोला हमला
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को इंडिगो के ऑपरेशनल रुकावटों और फ्लाइट कैंसलेशन को लेकर केंद्र की आलोचना की और कहा कि यह "मोनोपॉली मॉडल" की वजह से हो रहा है। एक X पोस्ट में, राहुल गांधी ने एयरलाइंस में हाल की रुकावटों के लिए एविएशन सेक्टर में मोनोपॉली को ज़िम्मेदार ठहराया और मार्केट में "फेयर कॉम्पिटिशन" की मांग की। कांग्रेस MP ने लिखा, "इंडिगो की नाकामी इस सरकार के मोनोपॉली मॉडल की कीमत है। एक बार फिर, आम भारतीय इसकी कीमत चुका रहे हैं - देरी, कैंसलेशन और लाचारी के रूप में।
-
9:28 AM (IST) Dec 05, 2025
लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने देश भर में यात्रियों को हो रही भारी परेशानी के कारण इंडिगो एयरलाइंस के ऑपरेशन में रुकावट पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
-
9:26 AM (IST) Dec 05, 2025
लोकसभा में आज पेश होगा स्वास्थ्य सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान आगे विचार और पारित करने के लिए लोकसभा में स्वास्थ्य सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 पेश करेंगी। यह कानून पान मसाले पर एक उपकर लगाता है क्योंकि वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था के तहत मौजूदा मुआवजा उपकर समाप्त होने वाला है। वह हिस्सा अब 40 प्रतिशत उपकर में बदल जाएगा।