1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमेरिका के टैरिफ घटाने पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, राष्ट्रपति ट्रंप को दिया धन्यवाद

अमेरिका के टैरिफ घटाने पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, राष्ट्रपति ट्रंप को दिया धन्यवाद

 Published : Feb 02, 2026 11:12 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 11:44 pm IST

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया है।

पीएम मोदी- India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : PTI

नई दिल्ली: अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी खुशी जाहिर की। 

1.4 अरब लोगों की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद

उन्होंने लिखा,'आज अपने प्यारे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। खुशी है कि अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 18% कम हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद।

साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक 

जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और आपसी फायदे वाले सहयोग के लिए बहुत सारे मौके खुलते हैं। वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बहुत ज़रूरी है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूरा समर्थन करता है। मैं इस पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

सर्जियो गोर ने ट्रंप-मोदी बातचीत की जानकारी दी

बता दें कि सबसे पहले भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत की जानकारी दी। लेकिन उन्होंने बातचीत की डिटेल्स शेयर नहीं की। वहीं इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रूथ पर पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत का ब्यौरा शेयर किया। उन्होंने टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने की जानकारी दी। 

टैरििफ घटाकर 18 प्रतिशत किया

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पोस्ट में बताया कि अमेरिका और भारत के बीच पारस्परिक टैरिफ में भी बदलाव पर सहमति बनी है। इसके तहत अमेरिका ने भारतीय सामान पर लगा शुल्क 25% से घटाकर 18% कर दिया है, और वह भारत से समान रूप से आयात शुल्क और गैर-टैरिफ बाधाओं को शून्य करने की दिशा में भी आगे बढ़ेगा। 

ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की

ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि  “हमारा अद्भुत रिश्ता अब और भी मजबूत होगा” ट्रंप ने खुद को और पीएम मोदी को ऐसे नेता के तौर पर पेश किया जो काम करते हैं और डील पूरी करते हैं। बता दें कि ट्रंप और मोदी के बीच फोन पर यह बातचीत उस दिन हुई, जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत