1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात की, अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दी जानकारी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात की, अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दी जानकारी

 Published : Feb 02, 2026 09:40 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 10:12 pm IST

ट्रंप के टैरिफ वार के बाद से अमेरिका और भारत के संबंधों में तल्खी देखने को मिल रही थी वहीं आज डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस जानकारी शेयर की है।

Donald Trump, PM Modi- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी Image Source : X@USAMBINDIA

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। दिल्ली में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने अब से थोड़ी देर पहले ये जानकारी दी है  कि नए साल में प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली बार बात हुई है। सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस जानकारी को शेयर किया है।

बता दें कि  यूरोपियन यूनियन के साथ भारत की मदर ऑफ ऑल डील्स के बाद ये दोनों नेताओं के बीच पहली बातचीत है। हालांकि उन्होंने बातचीत का ब्यौरा नहीं दिया। बता दें कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वाशिंगटन की तीन दिन की यात्रा शुरू की है। सर्जियो गोर ने पोस्ट में लिखा,  "राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की। जुड़े रहें।"

ट्रंप ने इंडिया गेट की तस्वीर शेयर की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रूथ पर नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक इंडिया गेट की तस्वीर शेयर करते हुए तारीफ की है। उन्होंने इसे भारत का सबसे खूबसूरत विजय द्वार बताया है। इसी के साथ उन्होंने ऐलान किया है कि अमेरिका भी अपनी राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक भव्य स्मारक बनाएगा, जो दुनिया के सभी स्मारकों में सबसे बड़ा और शानदार होगा।

इंडिया गेट की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्रंप ने लिखा, "भारत का खूबसूरत विजय द्वार। हमारा (स्मारक) इन सबमें सबसे महान और भव्य होगा!" गौरतलब है कि 42 मीटर ऊंचा इंडिया गेट प्रथम विश्व युद्ध और तीसरे अफगान युद्ध में शहीद हुए 70,000 भारतीय सैनिकों की स्मृति में बनाया गया था। इसकी वास्तुकला पेरिस के 'आर्क डी ट्रायम्फ' से प्रेरित है।

INDIA Gate
Image Source : TRUTH SOCIALइंडिया गेट की तस्वीर

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एयरफोर्स वन पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनके प्रशासन ने वॉशिंगटन डीसी में एक भव्य 'आर्क' (मेहराब/द्वार) बनाने पर विचार करना शुरू कर दिया है। उन्होंने "200 सालों से, वे एक आर्क बनाना चाहते थे। दुनिया भर में उनके 57 शहर हैं जहां ऐसे आर्क हैं। हम एकमात्र बड़ा शहर, वाशिंगटन, डीसी हैं, जहांऐसा नहीं है," उन्होंने कहा, और यह भी कहा कि वाशिंगटन में बनने वाला आर्क "दुनिया में सबसे खूबसूरत होगा।"ट्रंप ने कहा कि वह आर्क के निर्माण के लिए एक समिति बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि यह सबसे बड़ा हो। हम सबसे बड़े, सबसे शक्तिशाली देश हैं। मैं चाहता हूं कि यह (आर्क) सबसे बड़ा हो। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत