1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने तेलंगाना में किया उर्वरक प्लांट का उद्घाटन, कहा- 'जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी का शिकार, तब हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहे'

पीएम मोदी ने तेलंगाना में किया उर्वरक प्लांट का उद्घाटन, कहा- 'जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी का शिकार, तब हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहे'

 Published : Nov 12, 2022 05:30 pm IST,  Updated : Nov 13, 2022 12:27 am IST

तेलंगाना के रामगुंडम में उर्वरक प्लांट का उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बताया कि, पिछले आठ वर्षों में किसानों को सस्ती खाद मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने 9.5 लाख करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं इस साल भी इसी क्रम में 2.5 लाख करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी TWITTER

तेलंगाना के रामगुंडम में उर्वरक प्लांट का उद्घाटन किया। उर्वरक प्लांट का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, इस प्लांट के शुरू होने के बाद यहां के हजारों-लाखों किसानों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि, आज केंद्र सरकार तेलंगाना में 10 हजार करोड़ से भी ज्यादा रुपयों की विकास योजनाएं चला रही है। इस योजनाओं का सीधा फायदा यहां के किसानों और उसकी खेतीबाड़ी को फलने-फूलने में मददगार साबित हो रहा है। 

'जब दुनिया आर्थिक मंदी का शिकार तब हम आगे बढ़ रहे'

सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, भले ही पूरी दुनिया कोरोना महामारी के बाद आर्थिक मंदी से जूझ रही हो लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर कदम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि, जानकारों का मानना है कि, पिछले 8 सालों में हमने जो काम किया है उससे जो विकास कई दशकों में हटा वह आने वाले कुछ वर्षों में हो जायेगा। पीएम मोदी ने कहा कि, आज सरकार में परिवर्तन के साथ-साथ आम लोगों की सोच में भी परिवर्तन हो रहा है। आज नया भारत बनाने की दिशा में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में जबरदस्त ग्रोथ हो रही है। देश में निवेश आ रहा है। यहां व्यापर को सुगम बनाया जा रहा है और सरकार इसी दिशा में और भी काम कर रही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Image Source : TWITTERप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

'किसानों को खाद देने के लिए खर्च किये 9.5 लाख करोड़ रुपए' 

पीएम मोदी ने कहा कि, देश के किसानों तक सस्ती और बेहतर खाद पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले 8 वर्षों में लगभग 9.5 लाख करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं इस साल सरकार 2.5 लाख रुपए खर्च किये जाएंगे। पीएम मोदी ने बताया कि, उत्तर प्रदेश एक गोरखपुर में स्थापित्ब प्लांट काम कर रहा है और आज से यह भी काम करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि, जब देश भर में सभी पांच उर्वरक संयंत्र चालू हो जाएंगे, तो किसानों के लिए 60 लाख टन यूरिया उपलब्ध होगी, जिससे बड़ी धनराशि की बचत होगी। 

मैं पिछले 20-22 साल से तरह-तरह की गालियां खा चुका हूं, लेकिन"... पीएम मोदी का विपक्ष पर कटाक्ष, चेतावनी देते हुए क्या बोले?

'कुछ लोग राजनीतिक हित के लिए अफवाह फैलाने में लगे' 

विपक्ष पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, कुछ लोग अपने राजनीतिक हित साधने के लिए लगातार झूठ बोलते हैं। लोगों को बहकाने के लिए अफवाह फैलाते हैं। लेकिन अफवाह फैलाते और झूठ बोलते हुए वह यह भूल जाते हैं कि, वह पकड़े जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि, जनता अफवाह और झूठ पर बिलकुल भरोसा न करे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत