1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लाल किला से करीब 90 मिनट तक बोले पीएम मोदी, जानिए कब-कब कितनी देर दिया भाषण

लाल किला से करीब 90 मिनट तक बोले पीएम मोदी, जानिए कब-कब कितनी देर दिया भाषण

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 15, 2023 09:55 am IST,  Updated : Aug 15, 2023 10:21 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में सबसे छोटा भाषण दिया था जबकि 2015 में उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : पीटीआई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर करीब 90 मिनट तक अपना भाषण दिया। वे लगातार 10वीं बार देश की जनता को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले 2022 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने जो भाषण दिया था वह करीब 86 मिनट का था। 

 2017 में दिया सबसे छोटा भाषण

पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री ने लालकिले की प्राचीर से जब भी भाषण दिया तो वे 2017 को छोड़कर बाकी के वर्षों में एक घंटे से ज्यादा बोले। 2017 में उनका भाषण 56 मिनट का था। वहीं सबसे लंबा भाषण उन्होंने 2016 में दिया था। उस वक्त उनका संबोधन 96 मिनट का रहा था।

2015 में जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा

2014 में जब नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली तो अपना पहला संबोधन उन्होंने 65 मिनट का दिया था। 2015 में उन्होंने 86 मिनट का भाषण देकर जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे भाषण के रिकॉर्ड को तोड़ा था। 1947 में जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले से 72 मिनट लंबा भाषण दिया था।

2016 में दिया सबसे लंबा भाषण

2016 में पीएम मोदी ने 96 मिनट का भाषण दिया जो अबतक लाल किले से दिया गया संबसे लंबा भाषण है। 2017 में उन्होंने जो भाषण दिया वह केवल 56 मिनट का था। 2018 में उन्होंने 82 मिनट का भाषण दिया था। यह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले लाल किले से उनका आखिरी संबोधन था। 

2022 में दिया 83 मिनट का भाषण

2019 के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने लाल किले से 93 मिनट का भाषण दिया। 2020 में उनका संबोधन 86 मिनट का रहा। 2021 में उन्होंने 88 मिनट और 2022 में 83 मिनट का भाषण दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत