1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अबू धाबी के हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, स्वीकार किया निमंत्रण

अबू धाबी के हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, स्वीकार किया निमंत्रण

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Dec 28, 2023 08:54 pm IST,  Updated : Dec 28, 2023 08:59 pm IST

अबू धाबी में बन रहे बीएपीएस स्वामी नारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री जा सकते हैं। दरअसल इस मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने को लेकर पीएम मोदी को न्यौता दिया गया है। 14 फरवरी को इस मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है।

PM Narendra Modi will attend the inauguration ceremony of baps temple of Abu Dhabi Prime Minister ac- India TV Hindi
मंदिर के उद्घाटन के लिए अबू धाबी जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी? Image Source : INDIA TV

अयोध्या में एक तरफ जहां राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने जा रही है। वहीं एक अबू धाबी में तैयार हो रहे बीएपीएस मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने को लेकर भी प्रधानमंत्री को निमंत्रण मिला है। दरअस अबू धाबी में बीएपीएस स्वामी नाराण मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। इस बाबत पूज्य स्वामी इश्वरचंद दास और ब्रह्मविहारी दास ने निदेशक मंडल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्घाटन समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया।

Related Stories

अबू धाबी जाएंगे पीएम मोदी?

बता दें कि अबू धाबी में बन रहे इस मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी को होने जा रहा है। इस उद्घाटन समारोह के निमंत्रण को पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है और वो खुद इस उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। पीएम मोदी ने इस निमंत्रण को विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया है। इस बाबत बीएपीएस मंदिर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस ऐतिहासिक मंदिर के निर्माण पर उत्साह भी व्यक्त किया। साथ ही स्वामी इश्वरचंद दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पारंपरिक तरीके से सम्मान व्यक्त किया और केसरिया रंग कपड़ा प्रधानमंत्री को ओढ़ाया। 

मंदिर की वेबसाइट ने दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, बीएपीएस संस्था के प्रमुख महंत स्वामी ने पीएम मोदी को भेजी निमंत्रण पत्रिका में उन्हें पूज्य स्वामी महाराज का प्रिय पुत्र कहकर संबोधित किया है। बीएपीएस की वेबसाइट के मुताबिक, पूरे भारत में तीर्थ स्थलों के उल्लेखनीय और नवीनीकरण और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना खासतौर पर की गई। वेबसाइट पर लिखा गया है कि यह हाल की शताब्दियों में एक अद्वितीय उपलब्धि है। मंदिर की ओर से बताया गया कि बीएपीएस प्रतिनिधिमंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत