1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फाइटर जेट में उड़ान भरनेवाली देश की चौथी राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, असम के तेजपुर एयरबेस से भरी उड़ान

फाइटर जेट में उड़ान भरनेवाली देश की चौथी राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, असम के तेजपुर एयरबेस से भरी उड़ान

 Reported By: Manish Prasad Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 08, 2023 07:15 am IST,  Updated : Apr 08, 2023 12:40 pm IST

द्रौपदी मुर्मू से पहले पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल और रामनाथ कोविंद वायुसेना के फाइटर जेट्स में उड़ान भर चुके हैं।

द्रौपदी मुर्मू,...- India TV Hindi
द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति Image Source : एएनआई

गुवाहाटी:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरी असम के तेजपुर एयर बेस से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-30 एमआईके लड़ाकू विमान में को-पायलट की सीट पर बैठकर उड़ान को पूरा किया। द्रौपदी मुर्मू के असम दौरे का आज आखिरी दिन है। वे 6 अप्रैल से असम के दौरे पर हैं। 

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में भरी उड़ान

तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर होने के नाते राष्ट्रपति को सेना की ताकतों, हथियारों और नीतियों से अवगत कराया जाता है। द्रौपदी मुर्मू से पहले पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल और रामनाथ कोविंद वायुसेना के फाइटर जेट्स में उड़ान भर चुके हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में देश के इस अत्याधुनिक लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। 

दुश्मन देशों को कड़ा संदेश

बता दें कि इस समय चीन से लगी सीमा पर सेना को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। चीन लगातार घुसपैठ की कोशिशें करता रहता है। ऐसे समय में राष्ट्रपति का सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरना भारत की तरफ से दुश्मन देशों को एक कड़ा संदेश देना है। बता दें कि तेजपुर एयरफोर्स बेस देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम एयरबेस है।

गज उत्सव-2023 का उद्घाटन

इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने कल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया और बाद में गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रपति मुर्मू गुवाहाटी में गुवाहाटी हाईकोर्ट के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भी शामिल हुईं।

ये भी पढ़ें: 

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कही ये बड़ी बात-बताया-'कानून का इस्तेमाल कैसे किया जाना चाहिए'

आज हैदराबाद और चेन्नई दौरे पर PM मोदी, सिकंदराबाद में वंदेभारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत