1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी कब करेंगे जापान और चीन का दौरा? सामने आ गई तारीख

पीएम मोदी कब करेंगे जापान और चीन का दौरा? सामने आ गई तारीख

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 22, 2025 10:33 pm IST,  Updated : Aug 22, 2025 10:50 pm IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान और चीन के दौरे पर जाने वाले हैं। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा की तारीखों के बारे में जानकारी दे दी है। आइए जानते हैं पीएम मोदी की यात्रा का पूरा शेड्यूल।

pm modi china japan visit- India TV Hindi
पीएम मोदी करेंगे चीन और जापान की यात्रा। Image Source : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच भारत और चीन के संबंधों में सुधार होते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान और चीन का दौरा करने जा रहे हैं। ध्यान देने वाली बात है कि पीएम मोदी साल 2020 में  गलवान में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद पहली बार चीन की यात्रा पर जा रहे हैं। अब भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से पीएम मोदी के जापान और चीन यात्रा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। पीएम मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक जापान और चीन की यात्रा करेंगे।

पीएम मोदी की जापान यात्रा का शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त को पहले जापान की दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है पीएम मोदी 29 और 30 अगस्त को जापान में रहेंगे और यहां  15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पीएम के तौर पर मोदी की ये 8वीं जापान यात्रा होगी। पीएम मोदी और जापान के पीएम शिगेरु इशिबा दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही दोनों नेता रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग और क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

पीएम मोदी की चीन यात्रा का शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान से चीन की यात्रा के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक चीन की यात्रा पर रहेंगे। वह 1 सितंबर को चीन के तियानजिन में संघाई सहयोग संगठन (SCO)  शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा- "शिखर सम्मेलन से इतर, प्रधानमंत्री मोदी के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की संभावना है।"

PM मोदी कब-कब गए चीन?

तारीख शहर इवेंट
14 मई से 16 मई, 2015 शीआन, बीजिंग, शंघाई पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा
3 सितंबर से 5 सितंबर, 2016 हांग्जो जी20 शिखर सम्मेलन
3 सितंबर से 5 सितंबर, 2017 ज़ियामेन 9वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
27 अप्रैल से 28 अप्रैल, 2018 वुहान शी जिनपिंग के साथ पहली अनौपचारिक शिखर बैठक
9 जून से 10 जून, 2018 क़िंगदाओ एससीओ शिखर सम्मेलन

ये भी पढ़ें- भारत ने बॉर्डर पर किस तरह का बदलाव किया, कितनी सड़कें, सुरंगें और पुल बने? BRO के DG ने दी पूरी जानकारी

भारत किस देश के साथ बनाएगा 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान का इंजन? राजनाथ सिंह ने कर दिया खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत