1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Pulwama Encounter: पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Pulwama Encounter: पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : May 30, 2022 09:45 am IST,  Updated : May 30, 2022 09:45 am IST

Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। कश्मीर पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

 Encounter In Pulwama- India TV Hindi
 Encounter In Pulwama Image Source : ANI

Highlights

  • पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
  • मारा गया जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी
  • पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के एक आतंकवादी मारा गया

Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। कश्मीर पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा के गुंडीपुर में रविवार रात सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के एक आतंकवादी मारा गया। 

कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने रविवार रात बताया था कि जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया था कि मुठभेड़ में कांस्टेबल रियाज अहमद का हत्यारा भी शामिल है। बता दें, रियाज अहमद की 13 मई को पुलवामा में हत्या कर दी गई थी। 

इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने कठुआ जिले में बॉर्डर पार से आ रहे एक ड्रोन को मार गिराया था । दरअसल कठुआ जिले के राजबाग थाना क्षेत्र के तल्ली हरिया चक में बॉर्डर की ओर से एक ड्रोन आता दिखाई दिया था, जिसे नष्ट कर दिया गया । जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया है कि ड्रोन के साथ कुछ सामान भी बंधा मिला। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत