1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Punjab: ग्रुप C और D के 35 हजार कर्मचारियों के पक्का करेंगे भगवंत मान, विधानसभा सत्र में लिया फैसला

Punjab: ग्रुप C और D के 35 हजार कर्मचारियों के पक्का करेंगे भगवंत मान, विधानसभा सत्र में लिया फैसला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2022 04:10 pm IST,  Updated : Mar 22, 2022 04:10 pm IST

विधानसभा में मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने कहा कि इस अवसर पर पंजाब के लोग, बड़े और बच्चे भगत सिंह के गांव खटकरकलां जाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकेंगे। 

Chief Minister of Punjab Bhagwant Mann- India TV Hindi
Chief Minister of Punjab Bhagwant Mann Image Source : PTI

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है। आज विधानसभा सत्र के दौरान भगवंत मान ने कई बड़े ऐलान किए हैं। इस दौरान, भगवंत मान ने ग्रुप C और D के 35 हज़ार कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला लिया है। भगवंत मान ने बताया कि इसको लेकर अगले सत्र में बिल लाया जाएगा। दूसरा फैसला, सरदार भगवंत मान की सरकार ने लिया है जो अभी तक नहीं हुआ है। अब शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब में छुट्टी होगी। इससे पहले भगवंत मान ने कहा था कि वह भगत सिंह के सपनों का पंजाब बनाएंगे। अब पंजाब के लोगों का पैसा पंजाब की भलाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

विधानसभा में मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने कहा कि इस अवसर पर पंजाब के लोग, बड़े और बच्चे भगत सिंह के गांव खटकरकलां जाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकेंगे। साथ ही पंजाब विधानसभा में भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति लगाई जाएगी। इसको लेकर विधानसभा ने प्रस्ताव पास कर दिया है। 

गौरतलब है कि भगवंत मान ने भगत सिंह के गांव खटकर कलां में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसमें अरविंद केजरीवाल समेत कई हस्तियां शामिल हुई थीं। भगवंत मान ने कहा था कि वह भगत सिंह के सपनों का पंजाब बनाएंगे। कार्यभार संभालने के बाद भगवंत मान अपनी एक तस्वीर को लेकर विवादों में घिर गए थे। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि भगवंत मान ने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह का चित्र सीएम ऑफिस से हटा दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत