1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब की जनता के हित में आज बड़ा फैसला लूंगा जो इतिहास में किसी ने नहीं लिया- भगवंत मान का ऐलान

पंजाब की जनता के हित में आज बड़ा फैसला लूंगा जो इतिहास में किसी ने नहीं लिया- भगवंत मान का ऐलान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2022 01:26 pm IST,  Updated : Mar 17, 2022 01:26 pm IST

भगवंत मान ने लिखा, 'पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फैसला लिया जाएगा। पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा। कुछ ही देर में एलान करूंगा...।'

Punjab CM Bhagwant Mann- India TV Hindi
Punjab CM Bhagwant Mann Image Source : PTI

Highlights

  • भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए हैं
  • भगवंत मान ने शपथ लेने के एक दिन बाद एक ट्वीट किया है
  • उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्द बड़ा ऐलान करने वाले हैं

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि अब जनता का पैसा जनता की भलाई के लिए ही इस्तेमाल किया जाएगा। भगवंत मान ने इस बीच एक नया ट्वीट किया जिसकी अब खूब चर्चा भी हो रही है। भगवंत मान ने लिखा, 'पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फैसला लिया जाएगा। पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा। कुछ ही देर में एलान करूंगा...।'

भगवंत मान ने एक दिन पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उन्हें पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शहीद भगत सिंह के गांव खटकर कलां में मान ने शपथ ली थी। यहां दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई हस्तियों ने शिरकत की थी। पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें देशभर के नेताओं से बधाई मिल रही है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने एक ट्वीट किया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इस ट्वीट में उन्होंने भगवंत मान की तारीफ की है। नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा, 'सबसे खुशनसीब आदमी वह है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता…उम्मीदों के पहाड़ के साथ भगवंत मान पंजाब में माफिया विरोधी नए युग की शुरुआत करेंगे… उम्मीद है कि वह इस मौके पर खरे उतरेंगे और पंजाब को जनहितैषी नीतियों के साथ पुनरूद्धार के रास्ते पर ले जाएंगे… हमेशा सब ठीक रहे।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत