1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 25, 2023 09:04 pm IST,  Updated : Apr 25, 2023 09:16 pm IST

प्रकाश सिंह बादल देश के सबसे अनुभवी और बुजुर्ग नेता थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रकाश सिंह बादल का राजनीतिक करियर देश की आजादी के साथ ही शुरू हो गया था। प्रकाश सिंह बादल 1947 में सरपंच चुने गए थे।

prakash singh badal- India TV Hindi
प्रकाश सिंह बादल Image Source : FILE PHOTO

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात को निधन हो गया। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले हफ्ते, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके 95 साल के बादल को ‘गैस्ट्राइटिस’ और सांस लेने में परेशानी होने के चलते पिछले साल जून में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोविड बाद की स्वास्थ्य जांच के लिए फरवरी 2022 में उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। बादल पिछले साल जनवरी में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

देश के सबसे अनुभवी और बुजुर्ग नेता थे बादल

प्रकाश सिंह बादल देश के सबसे अनुभवी और बुजुर्ग नेता थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रकाश सिंह बादल का राजनीतिक करियर देश की आजादी के साथ ही शुरू हो गया था। प्रकाश सिंह बादल 1947 में सरपंच चुने गए थे। उसके बाद ब्लॉक प्रमुख बने और पहली बार शिरोमणि अकाली के टिकट पर 1957 में पंजाब विधानसभा के मेंबर चुने गए। प्रकाश सिंह बादल शिरोणि अकाली दल के पहले विधायक थे। इसके बाद प्रकाश सिंह बादल ने राजनीति में कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। वह कुल 10 बार विधायक चुने गए और पहली बार 1970 में पंजाब के चीफ मिनिस्टर बने थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत