1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Punjab News: पंजाब का यह मंत्री फिर विवादों में आया, डेरा सच्चा सौदा के गुरु के घर जाने का आरोप, पढ़िए डिटेल

Punjab News: पंजाब का यह मंत्री फिर विवादों में आया, डेरा सच्चा सौदा के गुरु के घर जाने का आरोप, पढ़िए डिटेल

 Published : Oct 30, 2022 11:30 am IST,  Updated : Oct 30, 2022 11:30 am IST

Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर फौजा सिंह सरारी विवादों में आ गए हैं। वे फिरोजपुर जिले के गुरु हर सराय कस्बे के डेरा सच्चा सौदा 'नाम चर्चा घर' में जाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इससे पहले भी वे चर्चा में रहे। सीएम भगवंत मान भी उन्हें पहले कारण बताओं नोटिस जारी कर चुके हैं।

पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर फौजा सिंह सरारी- India TV Hindi
पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर फौजा सिंह सरारी Image Source : INDIA TV

Punjab News: पंजाब के विवादित कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के फिरोजपुर जिले के गुरु हर सराय कस्बे के डेरा सच्चा सौदा 'नाम चर्चा घर' में जाने पर विवाद हो गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को फौजा सिंह सरारी डेरा सच्चा सौदा के गुरु हर सहाय के नाम चर्चा घर में पहुंचे। जहां पर उन्हें डेरे के लोगों के द्वारा सम्मानित भी किया गया।

डेरा सच्चा सौदा के सदस्य ने दी यह सफाई

हालांकि बाद में डेरा सच्चा सौदा के सदस्य शिव कुमार की तरफ से सफाई दी गई कि फौजा सिंह सरारी वहां से निकल रहे थे और स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं बताने के लिए उन्हें रोका और अपने साथ डेरा सच्चा सौदा में ले आए। कहा कि उनके स्वागत के लिए कोई स्पेशल प्रोग्राम नहीं रखा गया था।

फौजा सिंह पर है भ्रष्टाचार का आरोप

फौजा सिंह सरारी पर भ्रष्टाचार के आरोप है और कुछ दिन पहले उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो अपने PA से बातचीत करते हुए सुनाई दिए। इसमें वो अधिकारियों से उगाही कराने की बात कर रहे थे। इसके बाद से उन पर इस्तीफे का दबाव बना हुआ है। 

सीएम मान भी फौजा सिंह को दे चुके हैं कारण बताओ नोटिस

पंजाब के सीएम भगवंत मान जो कि आम आदमी पार्टी के पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, उनकी ओर से फौजा सिंह सरारी को कारण बताओ नोटिस भी करीब 1 महीने पहले जारी किया गया था जिस पर उन्होंने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम पिछले दिनों पैरोल पर छूटा है। उसे 40 दिन की पैरोल मिली हुई है। पैरोल पर छूटने के बाद से ही गुरमीत राम र​हीम चर्चा में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत