1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Punjab News: पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा गिरफ्तार, एक अधिकारी को 50 लाख रिश्वत देने की पेशकश का आरोप

Punjab News: पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा गिरफ्तार, एक अधिकारी को 50 लाख रिश्वत देने की पेशकश का आरोप

 Edited By: Shashi Rai
 Published : Oct 16, 2022 10:50 am IST,  Updated : Oct 16, 2022 10:51 am IST

Punjab News: पूर्व मंत्री ने एक करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी। मुख्य निदेशक ने बताया कि उन्होंने पहले 50 लाख रुपये और बाकी राशि बाद में देने का प्रस्ताव दिया था।

Sunder Sham Arora - India TV Hindi
Sunder Sham Arora Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • रिश्वत देने की पेशकश के आरोप में पंजाब के पूर्व मंत्री गिरफ्तार
  • पूर्व मंत्री ने एक करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी

Punjab News: पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने राज्य के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को उनके एक अधिकारी को 50 लाख रुपये की रिश्वत देने की पेशकश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपने खिलाफ दर्ज मामले का निपटारा करवाने के लिए अरोड़ा ने अधिकारी को रिश्वत की पेशकश की थी। अरोड़ा पिछली कांग्रेस सरकार में उद्योग मंत्री थे। वह आय से अधिक संपत्ति के मामले में और उनके कार्यकाल के दौरान कथित अनियमितताओं के मामले में जांच के दायरे में हैं। पंजाब सतर्कता ब्यूरो के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने पत्रकारों को बताया कि अरोड़ा को इन मामलों में मदद करने के लिए एक सतर्कता अधिकारी को कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रिश्वत की पेशकश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अरोड़ा ने 14 अक्टूबर को अधिकारी से संपर्क किया था

कुमार ने बताया कि अरोड़ा ने कथित तौर पर जांच की निगरानी कर रहे सहायक महानिरीक्षक मनमोहन शर्मा से 14 अक्टूबर को संपर्क किया और मामलों से उनका नाम हटवाने के लिए उनसे मदद मांगी। पूर्व मंत्री ने एक करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी। मुख्य निदेशक ने बताया कि उन्होंने पहले 50 लाख रुपये और बाकी राशि बाद में देने का प्रस्ताव दिया था। 

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे अरोड़ा

उन्होंने बताया कि शर्मा के अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी देने के बाद जाल बिछाकर अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया। अरोड़ा को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह 50 लाख रुपये से भरा एक बैग देने की कोशिश कर रहे थे। कांग्रेस छोड़ने के बाद इस साल जून में अरोड़ा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत