1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 15, 2023 05:22 pm IST,  Updated : Apr 15, 2023 05:53 pm IST

खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने बड़ा झटका दिया है और उसके मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

joga singh - India TV Hindi
अमृतपाल सिंह के साथ पीली पगड़ी में जोगा सिंह Image Source : ANI

सरहिंद: खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने बड़ा झटका दिया है और उसके मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी सरहिंद से की गई है। ये जानकारी डीआईजी बॉर्डर रेंज नरिंदर भार्गव ने दी है। 

डीआईजी ने कहा, 'आज अमृतपाल सिंह के साथी जोगा सिंह को सरहिंद से गिरफ्तार किया गया। यह वह व्यक्ति है जिसने अमृतपाल को 18 मार्च की फरारी के बाद पीलीभीत में पनाह दी और उसका साथ देता रहा। इसे होशियारपुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा।'

 

पपलप्रीत सिंह भी हो चुका है गिरफ्तार

इससे पहले खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के मामले में पंजाब पुलिस के हाथ में एक और बड़ी सफलता लग चुकी है। अमृतपाल के करीबी पपलप्रीत सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम ने पपलप्रीत सिंह को पंजाब और दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया था। पपलप्रीत की गिरफ्तारी अमृतपाल केस के लिहाज से बड़ी थी, इसके अलावा उसका संबंध ISI से भी जुड़ चुका था। 

पपलप्रीत है अमृतपाल का मेंटर

पपलप्रीत सिंह को अमृतपाल का मेंटर माना जाता है। वह अमृतपाल का मीडिया सलाहकार भी था और अमृतपाल के साथ हमेशा साए की तरह रहता था। अमृतपाल जब बाइक से यहां वहां भाग रहा था, इस दौरान पपलप्रीत हमेशा अमृतपाल के साथ दिखा। वहीं कई सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों साथ देखे गए। इस लिहाज से ऐसा कह सकते हैं कि पपलप्रीत अमृतपाल का दाहिना हाथ था। पपलप्रीत खुद को वीडियो जर्नलिस्ट बताता था। पपलप्रीत ने 20 की उम्र के बाद खुद को एक्टिविस्ट के तौर पर  पेश किया। इसके बाद वह खालिस्तानी समर्थक बना और 1990 में जेल में बंद सिख कैदियों की रिहाई के लिए भी आंदोलन किया। 

ये भी पढ़ें: 

यूपी: शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से बड़ा हादसा, महिलाओं और बच्चों समेत करीब 20 लोगों की मौत, कई घायल 

उमेश पाल मर्डर केस:  यूपी एटीएस की पूछताछ में अतीक अहमद और अशरफ का बड़ा खुलासा, इस जगह से लिए गए थे हथियार

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत