1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल और सोनिया गांधी ने घर पर बनाया जैम, बोले- भाजपा के लोग चाहें तो इसे ले सकते हैं

राहुल और सोनिया गांधी ने घर पर बनाया जैम, बोले- भाजपा के लोग चाहें तो इसे ले सकते हैं

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Dec 31, 2023 04:59 pm IST,  Updated : Dec 31, 2023 04:59 pm IST

नया साल आने वाला है। इस अवसर पर राहुल गांधी ने अपने घर पर खुद के फ्रूट जैम बनाया। इस काम में राहुल गांधी की मदद सोनिया गांधी ने की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अगर भाजपा वाले चाहें तो वो भी इसे ले सकते हैं।

Rahul gandhi and Sonia Gandhi made jam at home said BJP people can have it if they want- India TV Hindi
राहुल गांधी ने घर पर खुद से बनाया जैम Image Source : YOUTUBE

नया साल आने वाला है और साल 2023 अब खत्म होने को आ गया है। साल के अंत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक अनोखा वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ कुछ पकाते दिख रहे हैं। वीडियो में राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी जैम बनाते दिख रहे हैं। जैम बनाने की यह विधि प्रियंका गांधी की है। वीडियो में सोनिया गांधी ने बताया कि दशकों पहले उन्होंने किस तरह भारतीय खाने के प्रति अनुकूल होना सीखा। उन्होंने कहा कि जब मैं यहां आई तो मुझे भारतीय स्वाद, खासकर मिर्च के अनुकूल होने में समय लगा। मैं जब यहां आई तो मुझे भारतीय खानपान के साथ तालमेल बिठाने में समय लगा। 

Related Stories

राहुल गांधी ने बनाया जैम

वीडियो की शुरुआत होती है उस दृश्य से जहां राहुल गांधी और सोनिया गांधी अपने बगीचे में फल तोड़ने जाते हैं। फल तोड़ने के बाद उसके जूस को एक बर्तन में रखकर आग पर चढ़ा देते हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अगर भाजपा के लोग चाहें तो वो भी इस जैम को ले सकते हैं। इसपर सोनिया गांधी मजाक करते हुए कहती हैं कि वो इस जैम को हमपर फेंक देंगे। राहुल गांधी ने कूकिंग के दौरान बताया कि जब वह इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे, तब उन्होंने खाना पकाना सीख लिया क्योंकि उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं था।

न्यू ईयर पर देंगे गिफ्ट?

बता दें कि जब वे फलों के उबलने का इंतजार कर रहे थे, इस दौरान सोनिया गांधी कहती हैं कि राहुल उन्हें बहुत परेशान करते हैं। वह बहुत जिद्दी है। लेकिन राहुव केयरिंग भी है। राहुल की यही आदत सबसे ज्यादा पसंद है। राहुल गांधी ने बताया कि उनकी मां बहुत अच्छा खाना पकाती थीं। वीडियो के अंत में राहुल गांधी और सोनिया गांधी जैम को छोटे-छोटे शीशे वाले जार में पैक करते हैं। इस जार पर एक कार्ड भी लगा है, जिसपर लिखा है। विथ लव सोनिया एंड राहुल। ऐसा लग रहा है कि नए वर्ष के अवसर पर ये जैम की ये शीशियां शायद लोगों को उपहार स्वरूप दिए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत