1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेलवे ने कैंसिल कर दीं कई ट्रेनें, यात्रा पर निकलने से पहले देख लें ये लिस्ट, वरना हो सकती है परेशानी

रेलवे ने कैंसिल कर दीं कई ट्रेनें, यात्रा पर निकलने से पहले देख लें ये लिस्ट, वरना हो सकती है परेशानी

 Published : Dec 10, 2022 11:10 am IST,  Updated : Dec 10, 2022 11:10 am IST

भारतीय रेलवे ने कई विभिन्न कारणों की वजह से ट्रेनों कुछ ट्रेनों को रद्द किया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया और कई के रूट्स को भी चेंज किया गया है।

भारतीय रेलवे - India TV Hindi
भारतीय रेलवे Image Source : FILE

सर्दियों के मौसम में भारतीय रेलवे का पूरा टाइम टेबल बिगड़ जाता है। कोहरे व कई अन्य कारणों की वजह से रेलवे कई ट्रेनों को रद्द कर देता है। इसके साथ ही कई ट्रेनों को के टाइम में बदलाव कर दिया जाता है। जिसकी वजह से आम यात्रियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

रेलवे ने आज 10 दिसंबर को कई ट्रेने कैंसिल कर दी हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों का रास्ता बदला है और कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इसमें पैसेंजर, मेल, सुपरफास्ट, और एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने आज 296 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है।

58 ट्रेनों को किया गया है रद्द 

रेलवे के द्वारा रद्द की गई ट्रेनों में 58 को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है। इसके अलावा रेलवे ने 28 ट्रेनों को रीशेड्यूल और डाइवर्ट किया है। इसमें 22 ट्रेनों को डाइवर्ट किया गया है जबकि 6 ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है। डाइवर्ट की गई ट्रेनें आज संभवत नए स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

रद्द की हुई ट्रेन या फिर आप अपनी ट्रेनों के स्टेटस को आप भारतीय रेलेव या IRCTC की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। यहां अन्य सभी ट्रेनों की भी जानकारी ली जा सकती है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फ़ॉलो करना होगा।

  • ट्रेन का स्‍टेटस चेक करने के लिए enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं
  • अब आपको कैप्‍चा भरना होगा
  • अब Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा
  • Exceptional Trains ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • यहां रद्द, री-शेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों का ऑप्‍शन दिखेगा
  • इन पर क्लिक करके आप रद्द, री-शेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों के बारे में जान सकते हैं
  • Train Exceptional info पर क्लिक करके आप ट्रेन के नाम या नंबर से उसका स्‍टेटस चेक कर सकते हैं

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत