1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "बहन दोषी है तो फांसी दे दी जाए उसे", सोनम से मिलने पहुंचे भाई का बयान आया सामने

"बहन दोषी है तो फांसी दे दी जाए उसे", सोनम से मिलने पहुंचे भाई का बयान आया सामने

 Published : Jun 09, 2025 05:05 pm IST,  Updated : Jun 09, 2025 05:24 pm IST

मेघालय में हनीमून के लिए गए राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप उसकी पत्नी सोनम पर लगा है। अब सोनम के भाई ने कहा है कि अगर उसकी बहन दोषी है तो उसे फांसी दे दी जाए।

राजा रघुवंशी की हत्या पर सोनम के भाई का बड़ा बयान।- India TV Hindi
राजा रघुवंशी की हत्या पर सोनम के भाई का बड़ा बयान। Image Source : INDIA TV

इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की मेघालय में मौत की गुत्थी सुलझ रही है। राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप उसकी पत्नी सोनम पर ही लगा है। सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया है। इसके अलावा हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को इंदौर और अन्य जगहों से गिरफ्तार किया गया है। अब इस पूरे मामले में सोनम के भाई गोविंद का बयान भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि बहन पर लगे आरोपों पर उसने क्या कुछ कहा।

दोषी है तो उसको फांसी दी जाए- सोनम का भाई

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने कहा- "जब उसने मुझे फोन किया तो मैं भावुक हो गया और बाद में पुलिस को सूचना दी। जब तक मैं सोनम से नहीं मिल लेता, मैं कुछ नहीं कह सकता। मैं पिछले 72 घंटों से मैं जाग रहा हूं। अगर वह दोषी है तो उसको फांसी दे दी जाए पर मुझे पहले उससे मिलने दिया जाए।" आपको बता दें कि सोनम को पुलिस ने गाजीपुर वन स्टॉप सेंटर में रखा है। सोनम के भाई ने कहा कि जब से यह घटना हुई थी तब से मैं शिलांग में उसको ढूंढ रहा था और मेरी कल उससे बात हुई। उसके बाद में शिलांग से चलकर यहां उससे मिलने आया हूं।

यहां समझें पूरा केस

पुलिस के मुताबिक, 11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी ने शादी की और 20 मई को वे छुट्टियां मनाने चले गए। वे गुवाहाटी होते हुए शिलांग पहुंचे। शिलांग पहुंचने के बाद वे लगातार अपने परिवार के संपर्क में थे। 23 मई को दंपत्ति की अपने परिवार से आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद परिवार ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया... 2 जून को राजा रघुवंशी का शव बरामद हुआ और उसकी पहचान हुई। शव बरामद होने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में डीजीपी मध्य प्रदेश डीजीपी मेघालय के संपर्क में थे। तलाशी अभियान तेज होने पर शिलांग पुलिस से सूचना मिली कि सोनम रघुवंशी गाजीपुर में बरामद हुई है। तकनीकी जानकारी के आधार पर इंदौर और आसपास के इलाके से तीन संदिग्धों राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को हिरासत में लिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है...एक अन्य का नाम भी सामने आया है। संदिग्ध आनंद का नाम प्रकाश में आया है। शिलांग पुलिस मामले की जांच कर रही है।"

राजा रघुवंशी और सोनम केस
जब गाजीपुर के काशी ढाबे पर पहुंची थी सोनम, किसने फोन दिया, किसके कहने पर पुलिस बुलाई गई, जानिए
Exclusive: 'राजा से हुई थी अरेंज मैरिज, मेरी बेटी बेकसूर है', सोनम रघुवंशी के पिता का बड़ा बयान
राजा-सोनम केस में कब-क्या हुआ? मेघालय में पति की हत्या कराने के बाद यूपी भाग आई थी पत्नी! यहां देखे पूरी टाइमलाइन
इंदौर के राजा की मिली थी डेडबॉडी, 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर, तीन गिरफ्तार
शादी, हनीमून और खूनी खेल... राजा-सोनम केस को लेकर मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा, जानिए क्या बोलीं DGP?
बड़ा खुलासा: हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी की हुई थी हत्या, पत्नी सोनम ने ही मरवाया, हुई गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत