1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजा रघुवंशी मर्डर केस: मेघालय पुलिस को मिली सोनम की ट्रांजिट रिमांड, पटना के रास्ते ले जाएगी पुलिस

राजा रघुवंशी मर्डर केस: मेघालय पुलिस को मिली सोनम की ट्रांजिट रिमांड, पटना के रास्ते ले जाएगी पुलिस

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 09, 2025 11:20 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 12:08 am IST

इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी के मर्डर केस में मेघालय पुलिस को उसकी पत्नी सोनम की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। सोनम को मेघालय पुलिस पटना के रास्ते ले जाएगी।

Raja Raghuvanshi murder case - India TV Hindi
राजा रघुवंशी हत्याकांड। Image Source : INDIA TV

इंदौर के युवक राजा रघुवंशी के मर्डर केस की परत लगातार खुलती जा रही है। राजा की पत्नी सोनम पर मेघालय में उसकी हत्या करवाने का आरोप लगा है। इस केस में पुलिस को सबसे बड़ी कामयाबी तब मिली जब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सोनम ने सरेंडर कर दिया। अब मेघालय पुलिस को सोनम की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। सोनम को मेघालय ले जाया जाएगा जिसके बाद उससे इस केस को लेकर पूछताछ होगी जिससे राजा की हत्या को लेकर और कई खुलासे होने की संभावना है।

पटना के रास्ते मेघालय जाएगी सोनम

मेघालय पुलिस को सोनम की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सोनम को मेघालय पुलिस मेघालय ले जायेगी और वहाँ उससे पूछताछ होगी। मेघालय पुलिस सोनम को पहले सड़क के रास्ते पटना ले जायेगी। फिर पटना से कल दोपहर की फ्लाइट से सोनम को मेघालय ले जाया जाएगा। बता दें कि सरेंडर करने के बाद सोनम को गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था। दिन भर भी सोनम ने पुलिस को कुछ नहीं बताया है।

अन्य आरोपियों की भी ट्रांजिट रिमांड मिली

राजा रघुवंशी हत्याकांड के अन्य 4 आरोपियों को भी सोमवार को मजिस्ट्रेट के बंगले पर पेश किया गया। इनके नाम राज कुशवाहा, आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद है। इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ में मेघालय पुलिस भी मजिस्ट्रेट के बंगले पर पहुंची जहां मजिस्ट्रेट शशांक सिंह ने चारों आरोपियों को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस के हवाले किया। शिलॉन्ग पुलिस आरोपियों को देर रात साथ ले जाएगी।

केस में क्या-क्या खुलासा हुआ?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राजा रघुवंशी और सोनम ने 11 मई को शादी की थी। वे 20 मई को छुट्टियां मनाने निकले और गुवाहाटी होते हुए शिलॉन्ग पहुंचे। 23 मई को दंपत्ति की अपने परिवार से आखिरी बार बातचीत हुई। इसके बाद दोनों से संपर्क टूट गया। इसके बाद परिवार ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया। जांच की गई तो 2 जून को राजा रघुवंशी का शव बरामद हुआ। इसके बाद मामले में हत्या का केस दर्ज हुआ। अब सोनम पर ही अपने पति की हत्या करवाने का आरोप लगा है।

राजा रघुवंशी और सोनम केस
जब गाजीपुर के काशी ढाबे पर पहुंची थी सोनम, किसने फोन दिया, किसके कहने पर पुलिस बुलाई गई, जानिए
Exclusive: 'राजा से हुई थी अरेंज मैरिज, मेरी बेटी बेकसूर है', सोनम रघुवंशी के पिता का बड़ा बयान
राजा-सोनम केस में कब-क्या हुआ? मेघालय में पति की हत्या कराने के बाद यूपी भाग आई थी पत्नी! यहां देखे पूरी टाइमलाइन
इंदौर के राजा की मिली थी डेडबॉडी, 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर, तीन गिरफ्तार
शादी, हनीमून और खूनी खेल... राजा-सोनम केस को लेकर मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा, जानिए क्या बोलीं DGP?
बड़ा खुलासा: हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी की हुई थी हत्या, पत्नी सोनम ने ही मरवाया, हुई गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत