1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस राज्य की राजधानी में मांस बेचने पर लगा बैन, राम नवमी की वजह से लिया गया फैसला

इस राज्य की राजधानी में मांस बेचने पर लगा बैन, राम नवमी की वजह से लिया गया फैसला

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 28, 2023 09:45 pm IST,  Updated : Mar 28, 2023 09:50 pm IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मांस बेचने पर बैन लगा दिया गया है। हालांकि ये बैन केवल 30 मार्च के लिए लगाया गया है। इस बैन को बीबीएमपी ने राम नवमी को देखते हुए लगाया है।

meat banned in Bengaluru- India TV Hindi
मीट बेचने पर बैन Image Source : PTI/FILE

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मांस बेचने पर बैन लगा दिया गया है। हालांकि ये बैन केवल 30 मार्च के लिए लगाया गया है। इस बैन को बीबीएमपी ने राम नवमी को देखते हुए लगाया है। इससे पहले शिवरात्रि के मौके पर भी बेंगलुरु में मांस की बिक्री पर बैन लगाया गया था। 

बीबीएमपी ने जो सर्कुलर जारी किया है, उसके मुताबिक कहीं भी मांस की बिक्री नहीं होगी। अगर कोई आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। 

बीबीएमपी ने पहले गांधी जयंती पर भी मांस की बिक्री पर बैन लगा दिया था। हर साल रामनवमी और अन्य धार्मिक आयोजनों पर मांस की बिक्री और पशु वध पर बैन होता है।

ये भी पढ़ें- 

प्रयागराज: अतीक अहमद को लेकर नैनी जेल से निकली पुलिस, फिर ले जा रहे अहमदाबाद की साबरमती जेल

नकली दवाएं बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 18 के लाइसेंस रद्द, कार्रवाई जारी

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत