1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या के राम मंदिर के लिए रामलला की मूर्ति फाइनल हुई, इस मूर्तिकार ने की है तैयार

अयोध्या के राम मंदिर के लिए रामलला की मूर्ति फाइनल हुई, इस मूर्तिकार ने की है तैयार

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 01, 2024 11:42 pm IST,  Updated : Jan 02, 2024 06:14 am IST

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का चयन कर लिया गया है। कुल तीन मूर्तियों में से एक मूर्ति का चयन किया गया है। सुप्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई मूर्ति को राम मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

Ram temple- India TV Hindi
राम मंदिर के लिए रामलला की मूर्ति फाइनल हुई Image Source : TWITTER@JOSHIPRALHAD

अयोध्या: यूपी के अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का चयन फाइनल हो गया है। देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या में स्थापित किया जाएगा। कुल तीन मूर्तियों में से एक मूर्ति का चयन किया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। 

प्रहलाद जोशी ने क्या कहा?

प्रहलाद जोशी ने ट्वीट कर कहा कि जहां राम हैं, वहां हनुमान हैं। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का चयन हो गया है। हमारे देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार, हमारे गौरव श्री अरुण योगीराज के द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति अयोध्या में स्थापित की जाएगी। यह राम और हनुमान के अटूट रिश्ते का एक और उदाहरण है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि हनुमान की भूमि कर्नाटक से रामलला के लिए यह एक महत्वपूर्ण सेवा है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का बयान सामने आया

बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि राज्य के जाने माने मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई 'रामलला' की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर में की जाएगी। राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाना है।

येदियुरप्पा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, ‘‘मैसूरु के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना गया है। इससे राज्य के श्रीराम का गौरव और प्रसन्नता दोगुनी हो गई है। मूर्तिकार योगीराज अरुण को हार्दिक बधाई।’’ (इनपुट: भाषा से भी)

ये भी पढ़ें: 

नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों का क्या है शेड्यूल, सामने आईं डिटेल्स 

ये हैं वो चीजें, जिनका 20 साल पहले नहीं था कोई अस्तित्व, आज हैं काफी प्रचलित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत