1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लाल किले पर बिखर रही है संस्कृति की छटा, सांस्कृतिक कार्यक्रम 'लाल किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता' का आयोजन

लाल किले पर बिखर रही है संस्कृति की छटा, सांस्कृतिक कार्यक्रम 'लाल किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता' का आयोजन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2022 10:58 am IST,  Updated : Mar 26, 2022 11:57 am IST

यह कार्यक्रम पूरे दस दिन तक यानी 25 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेगा। यह बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों में से एक है। भारत की विरासतों के बारे में लोगों को अवगत कराने के लिए केंद्र सरकार ने एक अनूठी पहल की है। यह उत्सव सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक मनाया जा रहा है।

 Red Fort Festival-Bharat Bhagya Vidhata - India TV Hindi
 Red Fort Festival-Bharat Bhagya Vidhata  Image Source : RED FORT FESTIVAL

Highlights

  • भारत की आज़ादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर जश्न
  • इस सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया
  • संस्कृति मंत्रालय और डालमिया भारत समूह का संयुक्त कार्यक्रम

दिल्ली: 17वीं सदी के प्रतिष्ठित स्मारक दिल्ली के लाल किले में 25 मार्च से भारत के इतिहास, कला, विरासत, संस्कृति और व्यंजनों को प्रदर्शित करने वाला 10 दिवसीय 'लाल किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता' कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। यह महोत्सव भारत सरकार द्वारा मनाए जा रहे 'अमृत महोत्सव' का हिस्सा है, जिसे भारत की आज़ादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर जश्न के रूप में मनाया जा रहा है।

'लाल किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता' का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। स्मृति ईरानी ने इस समारोह के आयोजन को लेकर ट्वीट भी किया।

25 मार्च से 3 अप्रैल तक होंगे कार्यक्रम

यह कार्यक्रम पूरे दस दिन तक यानी 25 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेगा। यह दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों में से एक है। भारत की विरासतों के बारे में लोगों को अवगत कराने के लिए केंद्र सरकार ने एक अनूठी पहल की है। यह उत्सव सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक मनाया जा रहा है। इस दौरान सांस्कृतिक परेड, रंग मंच में लाइव प्रदर्शन, भारतीय नृत्य, अनोखे वस्त्र, खेल मंच और खेल गांव, योग, क्षेत्रीय व्यंजनों सहित कई आयोजन किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

 Red Fort Festival-Bharat Bhagya Vidhata
Image Source : RED FORT FESTIVAL Red Fort Festival-Bharat Bhagya Vidhata

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और डालमिया भारत समूह का संयुक्त कार्यक्रम

यह केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और डालमिया भारत समूह का संयुक्त कार्यक्रम है। बता दें, डालमिया भारत समूह ने लाल किले को अपने स्मारक मित्र के रूप में अपनाया है। आज़ादी का अमृत महोत्सव पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक प्रगतिशील स्वतंत्र भारत, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए शुरू किया गया था।  

Red Fort Festival-Bharat Bhagya Vidhata
Image Source : RED FORT FESTIVALRed Fort Festival-Bharat Bhagya Vidhata

ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया- पुनीत डालमिया

डालमिया भारत लिमिटेड के एमडी पुनीत डालमिया ने इस महोत्सव के बारे में कहा कि , 'भारत भाग्य विधाता का उद्घाटन हमारी संस्कृति और परंपराओं को उजागर करने वाला कार्यक्रम है। ऐसा कार्यक्रम पहले कभी नहीं देखा गया। हमें उम्मीद है कि यह अतिथियों और विशेष रूप से हमारे युवाओं को हमारे देश की वर्तमान प्रगति और हमारे प्राचीन गौरव से अवगत कराएगा।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत