1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Republic Day 2024: मिसाइल, टैंक और लॉन्चर, भारत के इन हथियारों ने कर्तव्य पथ पर दिखाया शौर्य

Republic Day 2024: मिसाइल, टैंक और लॉन्चर, भारत के इन हथियारों ने कर्तव्य पथ पर दिखाया शौर्य

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jan 26, 2024 01:21 pm IST,  Updated : Jan 26, 2024 01:53 pm IST

26 जनवरी 2024 को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज के ही दिन साल 1950 में हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर समारोह का आयोजन हुआ है।

Republic Day Parade- India TV Hindi
गणतंत्र दिवस परेड। Image Source : DD NEWS

गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में भारत के सैन्य अंगों के जवानों ने तो भाग लिया ही साथ ही विभिन्न हथियारों का भी प्रदर्शन किया गया है। खास बात ये रही है कि इस बार परेड में भारत के स्वदेश निर्मित आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन ज्यादा किया गया है। परेड के बीच इन हथियारों को लेकर चारों ओर चर्चा हो रही है। आइए देखते हैं इनकी झलकियां और जानते हैं इनके बारे में कुछ खास बातें।

Republic Day Parade
Image Source : DD NEWSगणतंत्र दिवस परेड।

T90 भीष्म टैंक और बीएमपी-2/2के 

T90 भीष्म भारत का मुख्य युद्धक टैंक है। यह रूसी T90 टैंक का एक भारतीय संस्करण है। इसे रूस और फ्रांस की सहायता से विशेष रूप से भारतीय इलाके के लिए तैयार किया गया है। कुछ बातों को छोड़कर, यह मुख्य युद्धक टैंकों की T90 लाइन के समान ही है। बता दें कि ज्यादातर भीष्म टैंकों को भारत में ही असेंबल किया जाता है। इसके अलावा  बीएमपी-2/2के का भी प्रदर्शन किया गया है। यह हथियार रात को युद्ध करने समेत कई अन्य आधुनिक क्षमताओं से लैस है।

Republic Day Parade
Image Source : DD NEWSगणतंत्र दिवस परेड।

नाग मिसाइल कैरियर

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर नाग मिसाइल कैरियर का भी प्रदर्शन किया गया है। ये मिसाइल कैरियर टैंक बस्टर मिसाइल,  एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल और मशीन गन के साथ लैस होता है। इस कैरियर में 12 में से 6 मिसाइल रेडी को कॉम्बैट रहते हैं।

Republic Day Parade
Image Source : DD NEWSगणतंत्र दिवस परेड।

पिनाका रॉकेट सिस्टम

गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर भारत में निर्मित उन्नत किस्म के पिनाका रॉकेट सिस्टम का भा प्रदर्शन किया गया है। बता दें कि पिनाका रॉकेट सिस्टम 44 सेकेंड में 12 रॉकेट दागने में सक्षम है। इसकी रेंज 90 किलोमीटर तक की है और इसे और शक्तिशाली बनाया जा रहा है। कई देशों ने इस हथियार में दिलचस्पी दिखाई है।

Republic Day Parade
Image Source : DD NEWSगणतंत्र दिवस परेड।

MRSAM लॉन्चर

कर्तव्य पथ पर मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) को भी प्रदर्शित किया गया है। इस सिस्टम को DRDO) द्वारा इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) के सहयोग से विकसित किया गया है। मिसाइल को सशस्त्र बलों को मध्यम दूरी पर विभिन्न प्रकार के हवाई खतरे से रक्षा क्षमता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

ये भी पढ़ेें- Republic Day 2024: सैनिकों की पदचाल से गूंज उठा कर्तव्य पथ, देखें परेड की झलकियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत