1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-बांग्लादेश सीमा पर मना गणतंत्र दिवस, दोनों देशों के जवानों ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

भारत-बांग्लादेश सीमा पर मना गणतंत्र दिवस, दोनों देशों के जवानों ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 26, 2023 05:30 pm IST,  Updated : Jan 26, 2023 05:30 pm IST

बीएसएफ ने बताया कि दोनों देशों की बॉर्डर गाडिर्ंग फोर्स में सामंजस्य और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर मना गणतंत्र दिवस- India TV Hindi
भारत-बांग्लादेश सीमा पर मना गणतंत्र दिवस Image Source : ANI

देश में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह से मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की भारत-बांग्लादेश सीमा पर भी बीएसएफ ने 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल के दक्षिण बंगाल सीमांत के महानिरीक्षक डॉ. अतुल फुलझेले ने गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया। वहीं बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के जवानों ने मिठाई और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान भी किया।

दोनों देशों के जवानों ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

भारत-बांग्लादेश की सीमाओं पर गणतंत्र दिवस का अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां भारत की सीमा सुरक्षा बल और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के जवानों ने एक दूसरे के साथ मिठाई और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। दक्षिण बंगाल सीमांत, बीएसएफ ने आईसीपी पेट्रापोल, महादीपुर और अन्य सीमा चौकियों पर इसी तरह गणतंत्र दिवस मनाया। इसके आलावा आईसीपी पेट्रापोल में संयुक्त र्रिटीट समारोह का भी आयोजन किया गया।

दोनों देश की सेना के बीच अच्छे संबंध

बीएसएफ ने बताया कि दोनों देशों की बॉर्डर गाडिर्ंग फोर्स में सामंजस्य और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। दोनों देशों की सीमा रक्षक बलों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान सद्भावना के रूप में आता है, जो सच्ची सहकारिता को भी दशार्ता है। यह सौहार्दपूर्ण संबंधों को मधुर और मजबूत बनाने में भी मदद प्रदान करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत