Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में समा गई यात्रियों से भरी बस, 3 की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में समा गई यात्रियों से भरी बस, 3 की मौत

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Jun 26, 2025 09:09 am IST, Updated : Jun 26, 2025 11:38 pm IST

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां घोलतीर में उफनती अलकनंदा नदी में एक पूरी बस समा गई। बताया जा रहा है कि बस में 20 लोग सवार थे।

rudprayag bus drowned- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में जा गिरी।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार सुबह-सुबह बड़ा अनर्थ हो गया। जिले के घोलतीर में उफनती अलकनंदा नदी में एक पूरी बस समा गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 9 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। दोनों घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर SDRF की टीम मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिलहाल 10 यात्री लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए हर सभंव कोशिश की जा रही है। 

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि बस में राजस्थान के 7, मध्य प्रदेश के तीन, गुजरात के सात, महाराष्ट्र के दो यात्री सवार थे और ड्राइवर हरिद्वार का था।"

घायलों का विवरण- 

1. दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।

2. हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
3. ईश्वर सोनी, निवासी ई  202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
4. अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
5. सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।
6. भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
7. पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
8. सुमित कुमार (चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।

कैसे हुआ हादसा?

कुल 31 यात्रियों की क्षमता वाली मिनी बस में, हादसे के समय चालक समेत 20 श्रद्धालु सवार थे और वह बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी।  ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के पास मिनी बस ट्रक की  टक्कर से खाई में जा गिरी। बस में 20 लोग सवार बताए जा रहे हैं जिनमें से सात लोग बस के ऊपर ही छटक गए। बाकी पूरी बस नदी में समा गई। बताया जा रहा है कि यात्री केदारनाथ से यात्रा करने के बाद रात को रुद्रप्रयाग रुके थे। आज सुबह बद्रीनाथ के लिए रवाना हुए थे लेकिन गोचर के पास अचानक ट्रक की टक्कर से बस खाई में जा गरी और उसके बाद अलकनंदा नदी में समा गई।

चारधाम यात्रा पर आया था उदयपुर का परिवार

 राहत एवं बचाव कार्यों में नदी का तेज बहाव चुनौती बना हुआ है लेकिन बचाव दल स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लगातार श्रद्धालुओं की खोजबीन कर रहे हैं।  वाहन में राजस्थान के उदयपुर का एक परिवार भी था जो चारधाम यात्रा पर आया था। 

बारिश के कारण अलकनंदा नंदी में पानी का बहाव तेज 

बता दें कि बीते कुछ दिनों से केदारनाथ और रुद्रप्रयाग के अलग-अलग इलाकों में हो रही तेज बारिश के कारण अलकनंदा नंदी में भी पानी का बहाव तेज है। ऐसे में कहा जा रहा है कि बस के इसमें गिरने से कई यात्री इसके तेज बहाव में बह गए हैं।

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया, "रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 20 लोग सवार थे।"

(रिपोर्ट- इंद्र बिष्ट)

यह भी पढ़ें-

बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी, इटावा के पास हुआ हादसा

उत्तराखंड: मूसलधार बारिश के बीच बड़ा हादसा, नहर में गिरी 7 लोगों से भरी कार, मासूम बच्चे समेत 4 की मौत

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement