1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में संयुक्त समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी संयुक्त संघर्ष पार्टी, राजेवाल होंगे सीएम फेस

पंजाब में संयुक्त समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी संयुक्त संघर्ष पार्टी, राजेवाल होंगे सीएम फेस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2022 07:46 am IST,  Updated : Jan 20, 2022 07:46 am IST

पंजाब विधानसभा का चुनाव अब 20 फरवरी को होगा। निर्वाचन आयोग ने मतदान की तारीख पहले 14 फरवरी घोषित की थी, जिसे एक सप्ताह आगे बढ़ाकर अब 20 फरवरी कर दिया गया है। संत रविदास जयंती के मद्देनजर पंजाब के सभी राजनीतिक दलों ने आयोग से मतदान की तिथि आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था।

20 फरवरी को होंगे पंजाब में विधानसभा चुनाव- India TV Hindi
20 फरवरी को होंगे पंजाब में विधानसभा चुनाव Image Source : ANI/TWITTER

Highlights

  • किसान आंदोलन के बाद पंजाब में किसान मोर्चा ने भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है
  • संयुक्त संघर्ष पार्टी और संयुक्त समाज पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे
  • पंजाब विधानसभा का चुनाव अब 20 फरवरी को होगा।

पंजाब में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। किसान आंदोलन के बाद पंजाब में किसान मोर्चा ने भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है। संयुक्त संघर्ष पार्टी और संयुक्त समाज पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को संयुक्त संघर्ष पार्टी के चीफ गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बताया, 'हम लोगों ने साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसमें SSP 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।' बता दें, 117 वाली पंजाब विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा। 

पंजाब विधानसभा का चुनाव अब 20 फरवरी को होगा। निर्वाचन आयोग ने मतदान की तारीख पहले 14 फरवरी घोषित की थी, जिसे एक सप्ताह आगे बढ़ाकर अब 20 फरवरी कर दिया गया है। संत रविदास जयंती के मद्देनजर पंजाब के सभी राजनीतिक दलों ने आयोग से मतदान की तिथि आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था। पार्टियों का कहना था कि चूंकि रविदास जयंती 16 फरवरी को है और संत रविदास के राज्य मे बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। वे रविदास जयंती मनाने वाराणसी जाएंगे। राजनीतिक दलों के आग्रह के बाद अब 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में एक दिनी चुनाव एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है।  

पंजाब के मुख्य चुनाव आयुक्त डॉक्टर एस करुणा राजू ने बताया, चुनाव को देखते हुए लाइसेंसी हथियार जमा करने के लिए कहा गया था। अभी तक 3 लाख 54 हजार 075 हथियार जमा किए जा चुके हैं। राज्य में कुल 3 लाख 90 हजार 275 लाइसेंसी हथियार हैं, इस हिसाब से अभी तक 91 प्रतिशत हथियारों को जब्त किया जा चुका है। जबकि 27 ऐसे हथियारों को भी जब्त किया गया है जिसका लाइसेंस भी नहीं था।

डॉक्टर राजू ने आगे बताया, अभी तक 6.60 लाख लीटर शराब भी जब्त की जा चुकी है। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा 16 लाख रुपए नकद भी जब्त किया गया है। पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी भी आगे नज़र आ रही है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को पंजाब के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत