1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Sheikh Hasina: शेख हसीना आज से भारत दौरे पर, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, इन 7 समझौतों पर हस्ताक्षर की संभावना

Sheikh Hasina: शेख हसीना आज से भारत दौरे पर, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, इन 7 समझौतों पर हस्ताक्षर की संभावना

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Sep 05, 2022 07:20 am IST,  Updated : Sep 05, 2022 07:20 am IST

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सोमवार से शुरू हो रही भारत की यात्रा के दौरान बांग्लादेश और भारत के बीच जल प्रबंधन, रेलवे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में सात समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina- India TV Hindi
Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina Image Source : AP

Highlights

  • शेख हसीना आज से भारत दौरे पर
  • 7 समझौतों पर हस्ताक्षर की संभावना
  • रोहिंग्या बांग्लादेश के लिए बने समस्या: हसीना

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सोमवार से शुरू हो रही भारत की यात्रा के दौरान बांग्लादेश और भारत के बीच जल प्रबंधन, रेलवे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में सात समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। विदेश मंत्री ए. के. अब्दुल मोमेन ने रविवार को यह जानकारी दी। हसीना अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर चार दिवसीय यात्रा पर सोमवार को नयी दिल्ली आ रही हैं। मंत्री ने बताया कि दोनों पक्षों के ईंधन (तेल) पर भी बातचीत होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि समझौता ज्ञापन में जल प्रबंधन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रेलवे, कानून, सूचना और प्रसारण जैसे क्षेत्रों के शामिल होने की उम्मीद है। 

रोहिंग्या बांग्लादेश के लिए बने समस्या

हसीना और मोदी के बीच बातचीत के दौरान सुरक्षा सहयोग, निवेश, व्यापार संबंध, बिजली और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग, साझा नदियों के जल बंटवारे, जल संसाधन प्रबंधन, सीमा प्रबंधन, मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता मिलने की संभावना है। भारत यात्रा से पहले दिए एक इंटरव्यू में शेख हसीना ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमान बांग्लदेश के लिए बोझ बन गए हैं, उन्हें ये उम्मीद है कि पीएम नरेंद्र मोदी इस मामले में खास भूमिका निभा सकते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से होगी मुलाकात

मोमेन ने कहा कि यूक्रेन संकट, वैश्विक आर्थिक मंदी और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर उनकी यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि दोनों दक्षिण एशियाई देश पड़ोसी मुल्कों से पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना का तीन साल बाद यह पहला भारत दौरा होगा। वह 2019 में भारत आई थीं। अपनी यात्रा के दौरान, हसीना अपने भारतीय समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत