1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'मुंबई की खराब हवा कोई मौसमी मुद्दा नहीं, पब्लिक-हेल्थ इमरजेंसी है', MP मिलिंद देवरा ने BMC कमिश्नर को लिखा पत्र

'मुंबई की खराब हवा कोई मौसमी मुद्दा नहीं, पब्लिक-हेल्थ इमरजेंसी है', MP मिलिंद देवरा ने BMC कमिश्नर को लिखा पत्र

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 28, 2025 06:57 pm IST,  Updated : Nov 28, 2025 07:22 pm IST

मिलिंद देवरा ने बीएमसी कमिश्नर को पत्र लिखकर वायु प्रदूषण रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने जन जागरुकता अभियान में सभी लोगों से शामिल होने को कहा है।

Milind Deora- India TV Hindi
मिलिंद देवरा Image Source : X/MILINDDEORA

मुंबई से राज्यसभा सांसद मिलिंद देवरा ने शहर की खराब हवा को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि यह समस्या किसी एक सीजन की न होकर लंबे समय से चली आ रही है। इससे निपटने के लिए सभी को आगे आना होगा। शिवसेना सांसद ने बीएमसी कमिश्नर को पत्र लिखकर जरूरी कदम उठाने की अपील की है। इसके साथ ही आम लोगों को भी जागरुकता अभियान में योगदान देने के लिए कहा है।

मिलिंद देवड़ा ने लिखा, "मुंबई की खराब हवा अब कोई मौसमी मुद्दा नहीं रहा। यह एक पब्लिक-हेल्थ इमरजेंसी है। भारत को एयर पॉल्यूशन के खिलाफ एक पूरे देश में लड़ाई और एक राष्ट्रीय सहमति की जरूरत है। मुंबई साफ हवा के लिए तरस रहा है। एक मुंबईकर और एक पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर मेरा मानना ​​है कि हम इससे बेहतर के हकदार हैं। आपके सांसद के तौर पर यह मेरा फर्ज है कि मैं इस बढ़ती चिंता पर आपके साथ खड़ा रहूं। मैंने बीएमसी कमिश्नर को लिखा है कि तुरंत और खास कार्रवाई की जाए, जिसमें हवा की क्वालिटी में सुधार होने तक सभी खुदाई और कंस्ट्रक्शन के काम पर कुछ समय के लिए रोक लगाना शामिल है। आइए, हम सब मिलकर साफ हवा के लिए एक पब्लिक-अवेयरनेस मूवमेंट बनाएं।"

बड़े नेताओं को टैग किया

मिलिंद देवरा ने अपने पोस्ट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को भी टैग किया है। उन्होंने सभी नेताओं को टैग कर देश में वायु प्रदूषण कम करने के लिए कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा, "मैं यह वीडियो इसलिए शेयर कर रहा हूं ताकि हर मुंबईकर समझ सके कि जब तक हमारा AQI बेहतर नहीं हो जाता, हमें सड़क खोदने और कंस्ट्रक्शन के काम पर तुरंत रोक लगाने की जरूरत क्यों है, साथ ही धूल पर कंट्रोल को और भी सख्त करने की जरूरत है। मैं लोगों से गुजारिश करता हूं कि वे साफ, सांस लेने लायक हवा के लिए बीएमसी पर पिटीशन करने में मेरा साथ दें।"

खराब हवा बनी बड़ी समस्या

ठंड के मौसम में देश के कई हिस्सों में हवा बेहद खराब हो जाती है। खासकर दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में स्थिति चिंताजनक हो जाती है। दिल्ली कई साल से ठंड में गैस चेंबर बन जाती है। इसी वजह से दिल्ली में पटाखे बैन हैं। यहां हवा साफ करने के लिए कई तरह के प्रयास भी किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक इन प्रयासों का ज्यादा असर नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में वायु प्रदूषण ने बाहर टहलना भी मुश्किल कर दिया, सुनवाई के दौरान बोले सीजेआई सूर्यकांत

दिल्ली के बाद अब मुंबई की भी हवा हुई 'खराब', एक्शन में BMC, जानें कितना पहुंचा AQI

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत