1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: भाई बहन को हुआ प्यार, मिली अनोखी सजा, बैल की तरह कंधों पर लगा दिया हल, जुतवाया खेत

VIDEO: भाई बहन को हुआ प्यार, मिली अनोखी सजा, बैल की तरह कंधों पर लगा दिया हल, जुतवाया खेत

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jul 13, 2025 06:33 pm IST,  Updated : Jul 13, 2025 06:33 pm IST

ओडिशा के कोरापुट जिले में लोगों ने प्यार करने की ऐसी सजा दी है, जिसे सुनकर देखकर आप भी हैरान होंगे। दूर के रिश्ते के भाई बहन को प्यार हो गया, लोगों ने दोनों के कंधे पर हल रख दिया और बैल बनाकर खेत जुतवाया। देखें वीडियो...

ओडिशा में प्यार करने की मिली अनोखी सजा- India TV Hindi
ओडिशा में प्यार करने की मिली अनोखी सजा

ओडिशा के कोरापुट जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नारायणपटना ब्लॉक के बर्गी पंचायत स्थित नाडिमीटिकी गांव में एक दूसरे से प्यार करने की एक युवक और युवती को गांव की कंगारू कोर्ट में अजीबो-गरीब सजा दी गई। ग्रामीणों ने दोनों के कंधों पर हल बांधकर खेत जोतवाया। प्यार करने की इस अनोखी सजा की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। यह मामला कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है, लेकिन जब इसका वीडियो सामने आया तो यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों में आक्रोश फैल गया।

क्यों दी गई प्यार करने की सजा, जानें

बताया जा रहा है कि युवक और युवती आपस में सगे नहीं थे, लेकिन उनके बीच दूर के भाई बहन का रिश्ता था। जब गांव वालों को उनके प्रेम संबंध की जानकारी मिली, तो उन्होंने आदिवासी परंपरा के नाम पर पंचायत बुलाई और सजा तय की। गांव की इस कंगारू कोर्ट ने पहले दोनों को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया और फिर कंधे पर हल बांधकर खेत जोतने की सजा दी। इसके बाद, तथाकथित शुद्धिकरण की प्रक्रिया भी कराई गई।

देखें वीडियो 

इसी तरह की एक घटना हाल ही में रायगढ़ा जिले में भी सामने आई थी, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि ऐसे अमानवीय दंड अब भी कई इलाकों में आदिवासी परंपरा के नाम पर जारी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। परंपरा के नाम पर किसी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना न सिर्फ गलत है, बल्कि कानून के खिलाफ भी है। यह घटना दिखाती है कि आज भी कुछ क्षेत्रों में जागरूकता और शिक्षा की भारी कमी है। सरकार और प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की ज़रूरत है ताकि भविष्य में कोई और ऐसी बर्बर सजा का शिकार न हो।

(ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत