1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में स्मृति ईरानी, देखिए आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर

'आप की अदालत' में स्मृति ईरानी, देखिए आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2023 08:08 pm IST,  Updated : Mar 18, 2023 11:29 pm IST

स्मृति ईरानी कठघरे में बैठकर इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब देंगी। इस एपिसोड का प्रसारण आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर होगा।

'आप की अदालत' में...- India TV Hindi
'आप की अदालत' में स्मृति ईरानी आज रात 10 बजे Image Source : इंडिया टीवी

Aap Ki Adalat:  देश के चर्चित और लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' के नए एपिसोड में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नजर आएंगी। वे कठघरे में बैठकर इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब देंगी। इस एपिसोड का प्रसारण आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर होगा।

इस एपिसोड में जब रजत शर्मा ने स्मृति ईरानी से यह कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने लिखा है 'कुछ रहम कर ऐ स्मृति थोड़ा संभल जाने दे। राहुल अगला जख्म भी सह लेंगे, पहला तो भर जाने दे।' इस पर हंसते हुए स्मृति ईरानी ने कहा-मुझे अच्छा लगा कि 'स्मृति हू' से 'स्मृति रहम' तक का सफर मैंने इन 9 वर्षों में पूरा किया।

7 जनवरी से शुरू है नए एपिसोड्स का सिलसिला

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से इस शो के नए एपिसोड्स की शूटिंग नहीं हो पा रही थी और पुराने एपिसोड ही प्रसारित किए जा रहे थे। लेकिन अब इस चर्चित शो के नए एपिसोड्स का प्रसारण 7 जनवरी से शुरू हो चुका है। दर्शक इसे पहले की तरह हर शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर देख सकते हैं। नए एपिसोड के पहले गेस्ट जाने-माने उद्योगपति और बिजनेसमैन गौतम अडानी थे। अडानी के बाद कई गेस्ट ‘आप की अदालत’ के कटघरे में मौजूद होकर रजत शर्मा के सवालों के जवाब दे चुके हैं।

'आप की अदालत' के नाम हैं कई कीर्तिमान

'आप की अदालत' में करीब 200 हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ एकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत