1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. '100 पाकिस्तानियों का समाधान है, नमो मिसाइल, शेर के आगे नहीं खेलना चाहिए', पीएम मोदी के सामने बोला ये नेता-VIDEO

'100 पाकिस्तानियों का समाधान है, नमो मिसाइल, शेर के आगे नहीं खेलना चाहिए', पीएम मोदी के सामने बोला ये नेता-VIDEO

 Published : May 02, 2025 05:41 pm IST,  Updated : May 03, 2025 06:42 am IST

पहलगाम आतंकी हमले का दर्द हर किसी भारतीय नागरिक के सीने में है। पीएम मोदी ने आतंकी हमले के बाद हाई लेवल बैठक की है। भारत अब पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के फिराक में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : FILE PHOTO

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश गुस्से में है। भारत-पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया है। पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश के अमरावती शहर पहुंचे। तेलगू देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वह पीएम मोदी से मिले। हमेशा हसमुख रहने वाले पीएम मोदी बेहद दुखी दिखे।  

सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमला काफी दुखद है। नायडू ने बताया कि पीएम मोदी के लिए देश हमेशा फर्स्ट रहा है। इस दौरान सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे एवं राज्य सरकार में मंत्री नारा लोकेश ने पीएम मोदी के सामने कहा, '100 पाकिस्तानियों का समाधान नमो मिसाइल है।'

शेर के आगे नहीं खेलना चाहिए

मंच से बोलते हुए नारा लोकेश ने कहा, 'पाकिस्तान ने सीमा लांघी है। मासूमों को मारा है। बहुत बड़ी गलती की है। एक छोड़िए सौ पाकिस्तान भी आ जाए तब भी देश की जमीन की घास तक नहीं उखाड़ सकते। सौ पाकिस्तानों का समाधान है हमारा मिसाइल नमो (नरेंद्र मोदी)। शेर के आगे खेलना नहीं चाहिए। अगर खेलोगे तो शेर ऐसा पंजा मारेगा कि विश्व पटल से पाकिस्तान का नाम गायब हो जाएगा। आज हालत ये है कि पाकिस्तान में कुछ आर्मी अफसर इस्तीफा दे चुके हैं, तो कुछ छुट्टी पर गए हैं। ये  नमो है।'

आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री हैं नारा लोकेश

पीएम मोदी के सामने नमो मिसाइल की बात करने वाले नारा लोकेश वर्तमान में आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। वे सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, मानव संसाधन विकास, और रियल टाइम गवर्नेंस (RTG) विभागों के मंत्री हैं। उन्होंने 12 जून 2024 को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

कड़े फैसले का करते हैं पूरा समर्थन- नायडू

आंध्र प्रदेश के अमरावती में सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 'पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले से बेहद दुखी होने के बावजूद पीएम मोदी ने आज के कार्यक्रम में भाग लिया, जो उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम आतंकवाद से निपटने के लिए कड़े फैसले लेने में उनका पूरा समर्थन करते हैं।'

2014 में राजधानी बनाए जाने की रखी थी आधारशिला

नायडू ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 2014 में अमरावती को राजधानी बनाने की आधारशिला रखी थी। दुर्भाग्य से बाद में राजधानी की उपेक्षा की गई और इसका विकास रुक गया। आज पीएम मोदी एक बार फिर अमरावती के विकास को फिर से शुरू करने के लिए आधारशिला रख रहे हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत