1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोनिया गांधी की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, संक्रमण के बाद सर गंगाराम में चल रहा इलाज; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

सोनिया गांधी की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, संक्रमण के बाद सर गंगाराम में चल रहा इलाज; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 26, 2026 01:13 pm IST,  Updated : Mar 26, 2026 01:26 pm IST

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। संक्रमण के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी की हालत अब स्थिर है और उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

सोनिया गांधी- India TV Hindi
सोनिया गांधी Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। संक्रमण के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी की हालत अब स्थिर है और उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी शेयर की।

24 मार्च की रात को हुई थीं भर्ती

सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी (79) को 24 मार्च की रात करीब 10:22 बजे भर्ती कराया गया था। उन्हें हल्का बुखार और संक्रमण की शिकायत थी। डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में आए अचानक बदलाव की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी।

अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, सोनिया गांधी को संक्रमण के इलाज के लिए एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं। डॉ. स्वरूप ने कहा, "उन पर दवाओं का अच्छा असर हो रहा है और उनकी स्थिति में निरंतर सुधार देखा जा रहा है।" फिलहाल, वह वरिष्ठ चिकित्सकों की एक विशेषज्ञ टीम की देखरेख में हैं, जो उनकी रिकवरी पर बारीकी से नजर रख रही है

अगले कुछ दिनों तक रहेंगी अस्पताल में

सूत्रों के अनुसार, हालांकि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में ही चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला लिया जाएगा। बता दें कि पिछले कुछ समय से सोनिया गांधी अपनी सेहत को लेकर सतर्क रही हैं और नियमित जांच के लिए अस्पताल आती रही हैं।

ये भी पढ़ें-

बंगाल में राम नवमी पर 'हाई अलर्ट', 3,000 पुलिसकर्मी तैनात, हथियारों पर रोक; भीड़ पर भी सख्त पाबंदी

VIDEO: कनाडा में फायरिंग की 2 वारदातें, मन्ना गिल और कुलबीर सिद्धू ने सोशल मीडिया पर लीजिम्मेदारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत