1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. VIDEO: कनाडा में फायरिंग की 2 वारदातें, मन्ना गिल और कुलबीर सिद्धू ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

VIDEO: कनाडा में फायरिंग की 2 वारदातें, मन्ना गिल और कुलबीर सिद्धू ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Malaika Imam
 Published : Mar 26, 2026 11:41 am IST,  Updated : Mar 26, 2026 11:47 am IST

खुद को मन्ना ब्रैम्पटन बताने वाले व्यक्ति ने पोस्ट में धमकी भरे स्वर में लिखा है, जो भी हमारी कॉल या मैसेज को इग्नोर करेगा, उसका अंजाम बुरा होगा।

मन्ना ब्रैम्पटन ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट- India TV Hindi
मन्ना ब्रैम्पटन ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट Image Source : REPORTER INPUT

कनाडा में भारतीय मूल के नौजवानों के बीच शॉर्टकट से पैसा कमाने और अपराध की दुनिया में नाम बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। पिछले 24 घंटों में मिसिसॉगा और कैलिडॉन में हुई फायरिंग की घटनाओं ने यह संकेत दिया है कि अब छोटे-मोटे अपराधी भी अपना स्वतंत्र गैंग खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।

पहली वारदात- कैलगरी में घर पर हमला

कैलगरी के 245111 मीडो रिज रोड पर स्थित 'मलवा टायर' के मालिक हरप्रीत बराड़ के घर को निशाना बनाया गया। इस हमले की जिम्मेदारी कुलबीर सिंह सिद्धू नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर ली है।

कुलबीर ने पोस्ट में लिखा, "आज जो फायरिंग हुई उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। पहले भी दो बार गोलियां मैंने ही चलवाई थीं। अगर अब भी बात नहीं मानी, तो अगली गोली सिर में मारी जाएगी।" साथ ही, उसने चंडीगढ़ के बहुचर्चित चीनी कुबाहेरी मर्डर केस से अपना पल्ला झाड़ते हुए इसे केवल अफवाह बताया।

कुलबीर सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर ली जिम्मेदारी
Image Source : REPORTER INPUTकुलबीर सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर ली जिम्मेदारी

दूसरी वारदात- मिसिसॉगा के रेस्टोरेंट और ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग

दूसरी घटना मिसिसॉगा के चाय-चूरी रेस्टोरेंट (6795 एयरपोर्ट रोड) और कैलिडॉन में कैरी ट्रांसपोर्ट के मालिक के घर पर हुई। यहां भी अंधाधुंध गोलियां बरसाई गईं। इस घटना की जिम्मेदारी मन्ना गिल (ब्रैम्पटन) और उसके साथी 'बॉस यूरोप' ने ली है।

मन्ना गिल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "जो भी हमारे कॉल या मैसेज को इग्नोर करेगा, उसका बुरा हाल करेंगे। हम किसी से नहीं डरते, घर में घुसकर सीधा रिजल्ट देंगे। वेट एंड वॉच।" इस पोस्ट में #Mandeep_Spain, #Shera_Sandhu_Australia, और #Jagga_Australia जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: ट्रक से टकराई यात्री बस, आग के गोले में तब्दील हुए दोनों वाहन, 8 जिंदा जले; 18 गंभीर रूप से घायल

बंगाल में राम नवमी पर 'हाई अलर्ट', 3,000 पुलिसकर्मी तैनात, हथियारों पर रोक; भीड़ पर भी सख्त पाबंदी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश