1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रेया घोषाल के लाइव कॉन्सर्ट में भीड़ हुई बेकाबू, भगदड़ जैसी स्थिति, बेहोश होकर गिरे लोग; VIDEO

श्रेया घोषाल के लाइव कॉन्सर्ट में भीड़ हुई बेकाबू, भगदड़ जैसी स्थिति, बेहोश होकर गिरे लोग; VIDEO

 Published : Nov 13, 2025 10:45 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 10:46 pm IST

जैसे ही कॉन्सर्ट शुरू हुआ, मंच के पास हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी और हालात अचानक बिगड़ने लगे। लोगों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि मुख्य स्टेज के सामने लगी बैरिकेड्स पर जबरदस्त दबाव पड़ने लगा।

shreya ghoshal concert stampede- India TV Hindi
श्रेया घोषाल के लाइव शो में भगदड़ जैसी स्थिति। Image Source : PTI/REPORTER INPUT

ओडिशा के कटक के मशहूर बाली यात्रा के आखिरी दिन गुरुवार देर शाम एक बड़ा हड़कंप मच गया। आज गुरुवार को बॉलीवुड की लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल का लाइव कॉन्सर्ट रखा गया था। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, मंच के पास हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी और हालात अचानक बिगड़ने लगे। लोगों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि मुख्य स्टेज के सामने लगी बैरिकेड्स पर जबरदस्त दबाव पड़ने लगा। हर कोई मंच के करीब जाना चाहता था जिसकी वजह से धक्का-मुक्की बढ़ गई।

अफरा-तफरी के बीच बेहोश होकर गिरे लोग

भीड़ का दबाव बढ़ते-बढ़ते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई लोग घबराहट में इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरा-तफरी के बीच दो लोग बेहोश होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि वे घुटन, गर्मी और धक्का-मुक्की की वजह से गिर गए। जैसे ही हालात बिगड़ने लगे, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। बेहोश हुए दोनों लोगों को तुरंत नज़दीकी मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज शुरू हुआ। फिलहाल, किसी बड़ी अनहोनी की सूचना नहीं है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कमिश्नर घटनास्थल पर पहुंचे

स्थिति बिगड़ते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कमिश्नर और अतिरिक्त कमिश्नर भी तुरंत स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने और कार्यक्रम को सुरक्षित तरीके से जारी रखने के लिए मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि भीड़ धीरे-धीरे सुरक्षित तरीके से तितर-बितर हो सके और कोई और अप्रिय घटना न हो।

घटना के बाद प्रशासन ने मेले में आए से अपील की है कि ऐसे बड़े आयोजनों में शांत रहें, धक्का-मुक्की न करें और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

(ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, बिजली गुल, छिटक कर दूर जा गिरा इंजन; VIDEO देख कांप उठेगी रूह

महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा, दो कंटेनर ट्रकों के बीच कार के कुचल जाने से 7 लोगों की मौत, कई घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत