बेंगलुरु: कर्नाटक में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना हुई है। यह ट्रेन बेंगलुरु-धारवाड़ के बीच चलती है। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 08.40 बजे कदुर स्टेशन से गुजरने के बाद ट्रेन नंबर 20661 पर पथराव हुआ। पथराव की घटना कदुर-बिरूर सेक्शन के बीच हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रेलवे की तरफ से यह बताया गया पथराव में ट्रेन के सी-5 कोच की सीट संख्या 43-44 का बाहरी शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ईसी-1 कोच के शौचालय पर भी पथराव हुआ जिससे ट्रेन का शीशा टूट गया। पथराव की इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि इससे पहले केरल में भी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई थी। तिरुनवाया और तिरुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया था। हालांकि इस पथराव की वजह से कोई यात्री घायल नहीं हुआ लेकिन एक कोच का शीशा टूट गया था।
संपादक की पसंद