1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंधी-तूफान और बारिश, दिल्ली-NCR समेत देश के इन हिस्सों में बरसेंगे बादल, भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग की गुड न्यूज

आंधी-तूफान और बारिश, दिल्ली-NCR समेत देश के इन हिस्सों में बरसेंगे बादल, भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग की गुड न्यूज

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 10, 2026 07:47 am IST,  Updated : Jun 10, 2026 08:05 am IST

बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही ये भी बताया कि मॉनसून का असर किन-किन राज्यों में दिखने लगा है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

जून के महीने में भीषण गर्मी से उत्तर भारत के लोग परेशान हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में आसमान से आग बरस रही है। लोगों को अब मॉनसून के आने का बेसब्री से इंतजार है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने गुड न्यूज दी है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।

गरज के साथ होगी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 और 12 जून (गुरुवार और शुक्रवार) को दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान आंधी-तूफान और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन परिस्थितियों के कारण दिल्ली का 12 जून को अधिकतम तापमान गिरकर लगभग 35-37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में आया बदलाव

पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश हुई है। इस दौरान आंधी तूफान भी आया। बुधवार रात को भी गाजियाबाद और नोएडा में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में छिटपुट बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आई है।

जानिए किन-किन राज्यों में पहुंचा मॉनसून

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। कई राज्यों को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब तक जिन क्षेत्रों तक पहुंच गया है, उनकी लिस्ट भी सामने आई है। 

  • केरल
  • गोवा
  • तमिलनाडु के अधिकांश हिस्से
  • कर्नाटक के बड़े हिस्से
  • महाराष्ट्र के कुछ हिस्से
  • आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से
  • तेलंगाना के कुछ हिस्से
  • पूर्वोत्तर के सभी राज्य (असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम, मिजोरम और त्रिपुरा)

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

आने वाले 5-7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 और 12 जून 2026 (गुरुवार- शुक्रवार) को उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होगी। साथ ही 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें: 

खाड़ी में बढ़ी जंग की आहट! होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान में तनातनी, केशम द्वीप पर US फोर्स ने किए 6 हवाई हमले

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में फोटो खिंचवाते समय पंजाब के 3 पर्यटक नदी के तेज बहाव में बहे, सामने आया VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत