नई दिल्लीः 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से ‘सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित’ कराने के बाद भारत लाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी मूल के 64 वर्षीय कनाडाई नागरिक राणा को गुरुवार की शाम एक विशेष विमान से दिल्ली लाया गया, जिससे कई दिन से जारी इन अटकलों का अंत हो गया कि उसे कब और कैसे प्रत्यर्पित किया जाएगा। NIA ने एक बयान में कहा कि 2008 के मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ता को न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाने के लिए वर्षों के सतत एवं ठोस प्रयासों के बाद यह प्रत्यर्पण हुआ है।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाया गया, अदालत में हुई पेशी
मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाया गया, अदालत में हुई पेशी
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रत्यर्पण के खिलाफ उसकी अंतिम अपील खारिज किए जाने के बाद तहव्वुर राणा को विशेष विमान से भारत लाया गया है। राणा मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है।
Tahawwur Rana extradition LIVE Update
-
10:53 PM (IST) Apr 10, 2025
तहव्वुर राणा को NIA ने कोर्ट में पेश किया
तहव्वुर राणा को NIA ने कोर्ट में पेश किया है। बंद कमरे में अदालत की कार्यवाही जारी है। अदालत में तहव्वुर राणा, लीगल सर्विस अथॉरिटी से मुहैया कराए गए उसके वकील और NIA की लीगल टीम के अलावा जज एवं उनका स्टाफ अदालत में मौजूद है। NIA की तरफ से कोर्ट में वकील दयानन कृष्णनन ने कोर्ट में दलील रखी है। जज को पूरे केस की जानकारी दी जा रही है।
-
10:30 PM (IST) Apr 10, 2025
तहव्वुर राणा को पटियाला हाऊस कोर्ट लाया गया
तहव्वुर राणा को पटियाला हाऊस कोर्ट लाया गया है। स्पेशल NIA जज चंद्रजीत सिंह की कोर्ट में उसकी पेशी है।
-
10:21 PM (IST) Apr 10, 2025
तहव्वुर राणा को एयरपोर्ट से लेकर निकली पुलिस
आतंकी तहव्वुर राणा को NIA की टीम एयरपोर्ट से लेकर निकल गई है। राणा को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
-
9:59 PM (IST) Apr 10, 2025
तहव्वुर राणा पर आया किरण बेदी का बयान
26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल और पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी ने ANI से बात की। उन्होंने कहा, 'तिहाड़ जेल में पहले भी खतरनाक अपराधियों, अलगाववादियों और आतंकवादियों को रखा जा चुका है। हालांकि, राणा के मामले में इसके अंतरराष्ट्रीय निहितार्थों के कारण असाधारण उपायों की आवश्यकता है। मेरा सुझाव है कि हर कीमत पर निम्नलिखित सावधानियों पर विचार किया जाना चाहिए। एकांत, उच्च निगरानी कारावास, अंतर-एजेंसी निगरानी। यदि संभव हो तो, AI-सहायता प्राप्त निगरानी। साथ ही, इस तरह के वैश्विक रूप से हाई-प्रोफाइल आतंकवादी संदिग्ध को ले जाते और उस पर मुकदमा चलाते समय, बहुत महत्वपूर्ण सुरक्षा उपायों को शामिल किया जाना चाहिए।'
-
8:14 PM (IST) Apr 10, 2025
पालम एयरबेस से पटियाला हाउस कोर्ट तक की सभी रेड लाइट हुईं ग्रीन
पालम एयरबेस से पटियाला हाउस कोर्ट तक 14 किमी तक की सभी रेड लाइट को ग्रीन कर दिया गया है। अब से थोड़ी ही देर में तहव्वुर राणा को लेकर NIA की टीम पटियाला हाऊस कोर्ट के लिए निकलेगी।
-
7:47 PM (IST) Apr 10, 2025
पीयूष सचदेवा होंगे तहव्वुर राणा के वकील
तहव्वुर राणा को स्पेशल NIA जज चंद्रजीत सिंह की कोर्ट में पेश किया जाएगा। तहव्वुर राणा के वकील पीयूष सचदेवा होंगे।
-
7:19 PM (IST) Apr 10, 2025
इन धाराओं के तहत हुई है राणा की गिरफ्तारी
तहव्वुर राणा को IPC की धारा 120B, 121, 121A, 302, 468, 471 और UAPA के सेक्शन 16,18 और 20 के तहत गिरफ्तार किया गया है। NIA ने इस मामले में 11 नवंबर 2009 को केस दर्ज किया था।
-
6:59 PM (IST) Apr 10, 2025
दिल्ली एयरपोर्ट पर तहव्वुर राणा को गिरफ्तार किया गया
26/11 हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे एयरपोर्ट से सीधा पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा।
-
6:36 PM (IST) Apr 10, 2025
एयरपोर्ट से सीधा कोर्ट ले जाया जाएगा राणा
तहव्वुर राणा को लेकर आया विशेष विमान शाम के 6 बजकर 22 मिनट पर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। पालम एयरपोर्ट पर ही डॉक्टरों की टीम मौजूद है जो उसका मेडिकल चेकअप करेगी। राणा को एयरपोर्ट से सीधा पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा।
-
6:29 PM (IST) Apr 10, 2025
दिल्ली में लैंड हुआ तहव्वुर राणा का प्लेन
26/11 हमले का आरोपी आतंकी तहव्वुर राणा दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है। एयरपोर्ट से तहव्वुर राणा को NIA हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा।
-
5:19 PM (IST) Apr 10, 2025
यह हमारे देश की विजय है: दानिश आजाद अंसारी
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर कहा, 'यह हमारे देश की विजय है। जिसने भारत पर बुरी नजर डाली थी, आज उसका प्रत्यर्पण हुआ है। उसे(तहव्वुर हुसैन राणा) कड़ी सजा होगी।'
-
4:04 PM (IST) Apr 10, 2025
किए गए हैं फूलप्रुफ सुरक्षा इंतजाम
NIA ने तहव्वुर राणा को दिल्ली एयरपोर्ट से NIA हेडक्वार्टर ले जाने के लिए फूलप्रुफ सुरक्षा इंतजाम किए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के SWAT कमांडो तैनात हैं। इन कमांडो ने आज सुबह से पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर मोर्चा संभाल रखा है। एयरपोर्ट से तहव्वुर राणा को बुलेटप्रूफ वाहन में NIA हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा। इस दौरान भी SWAT कमांडो पूरे काफिले को सुरक्षा कवर देंगे।
-
3:41 PM (IST) Apr 10, 2025
एयरपोर्ट से NIA हेडक्वॉर्टर तक लगाई गई बैरिकेडिंग
पालम एयरपोर्ट से NIA हेडक्वार्टर तक जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। जब तहव्वुर राणा को लेकर काफिला निकलेगा तो कुछ देर के लिए जगह-जगह पर आम ट्रैफिक मूवमेंट रोका जायेगा। (रिपोर्ट: अनामिका गौड़)
-
3:21 PM (IST) Apr 10, 2025
तहव्वुर राणा को ले जाने के लिए बुलेटप्रूफ गाड़ी का इंतजाम
तहव्वुर को भारी सुरक्षा के बीच बुलेटप्रूफ गाड़ी में NIA हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के SWAT कमांडो के सुरक्षा घेरे में तहव्वुर को NIA हेडक्वॉर्टर ले जाया जाएगा।
-
2:57 PM (IST) Apr 10, 2025
तहव्वुर हुसैन राणा को लेकर दिल्ली लैंड होगा विमान
26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां दिल्ली पहुंचने वाली हैं। बता दें कि इसके पहले खबरें आई थीं कि उसे लेकर आ रहा विमान 3 बजे के आसपास दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड कर गया है, लेकिन अब उसके आने में देरी की बात कही जा रही है। एयरपोर्ट पहुंचते ही तहव्वुर राणा की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल होगा और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
-
1:40 PM (IST) Apr 10, 2025
तहव्वुर राणा की फ्लाइट 3 बजे तक दिल्ली आ सकती है
तहव्वुर राणा की फ्लाइट 3 बजे तक दिल्ली आ सकती है। दिल्ली पुलिस की चार गाड़ियां पालम एयर फोर्स स्टेशन पहुंची हैं। एंबुलेंस और एक जैमर भी साथ में है।
-
12:39 PM (IST) Apr 10, 2025
एनआईए मुख्यालय में होगी राणा से पूछताछ
आतंकी तहव्वुर राणा जैसे ही दिल्ली पहुंचेगा उसे एनआईए मुख्यालय ले जाया जाएगा। एनआईए मुख्यालय में एक पूछताछ सेल तैयार की गई है। जांच से जुड़े 12 सदस्यों को ही इस सेल में जाने की अनुमति है। इसमें डीजी एनआईए सदानंद दाते, आईजी आशीष बत्रा, डीआईजी जया रॉय शामिल हैं। अगर कोई भी व्यक्ति मिलने आएगा तो उसे पहले अनुमति लेनी होगी। 26/11 के दौरान रिकॉर्ड की गई वॉयस सैंपल और ईमेल सहित तस्वीर, वीडियो निकालकर उसे दिखाया जाएगा।
-
12:27 PM (IST) Apr 10, 2025
जवाहर लाल नेहरू मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 बंद
NIA हेड क्वार्टर के सामने आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। NIA ऑफिस के ठीक सामने जवाहर लाल नेहरू मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 सुरक्षा कारणों से बंद किया गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट्स, खुफिया टीमें और विशेष कमांडो उड़ान की रियल-टाइम निगरानी कर रहे हैं।
-
12:26 PM (IST) Apr 10, 2025
अमेरिका से तहव्वुर राणा को लेकर भारत आ रही हैं एजेसियां
26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाने के लिए एक बड़ा सुरक्षा अभियान चल रहा है। इस उच्च-मूल्य प्रत्यर्पण को भारत और अमेरिका की एजेंसियों के बीच उच्च-स्तरीय गोपनीयता और समन्वय के तहत अंजाम दिया जा रहा है।
-
12:23 PM (IST) Apr 10, 2025
शाम तीन बजे तक दिल्ली पहुंच सकता है राणा
आतंकी तहव्वुर राणा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां शाम बजे तक दिल्ली पहुंच सकती हैं। जानकारी के अनुसार, रिफ्यूलिंग के चलते फ्लाइट लेट है। सूत्रों के अनुसारराणा को ला रहा विशेष विमान एक स्थान पर ईंधन भरने के लिए रुका है और अब इसके आज दोपहर बाद नई दिल्ली में उतरने की उम्मीद है।
-
11:28 AM (IST) Apr 10, 2025
पालम एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी
दिल्ली पुलिस की कुछ गाड़ियां अब पालम एयरपोर्ट के बाहर लगाई गई हैं। दिल्ली पुलिस के जवान आसपास पैदल निगरानी भी कर रहे हैं।
-
10:32 AM (IST) Apr 10, 2025
तहव्वुर राणा को बुलेट प्रूफ गाड़ी में ले जाया जाएगा
26/11 के आतंकी को बुलेट प्रूफ गाड़ी में पालम टेक्निकल एयरपोर्ट से एनआईए हेडक्वॉक्टर लाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक बुलेट प्रूफ गाड़ी के साथ मार्क्स मेन गाड़ी को भी स्टैंड बॉय में रखा गया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के कमांडोज इस गाड़ी के साथ भी स्टैंड बॉय पर हैं। मार्कसमेन गाड़ी बेहद सुरक्षित गाड़ी होती है जिसमें किसी तरह का हमला कारगर नहीं हो सकता। बड़े आतंकियों, गैंगस्टरों को इसी गाड़ी से स्पेशल सेल कोर्ट और एजेंसी के दफ्तर लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल करती है।
-
10:30 AM (IST) Apr 10, 2025
पटियाला हाउस कोर्ट में हो सकती है राणा की पेशी
आतंकी तहव्वुर राणा की कोर्ट में पेशी से पहले पटियाला हाउस कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई। पटियाला कोर्ट छावनी में तब्दील हुआ। मीडिया की एंट्री आज कोर्ट में बंद की गई। सभी गेटों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। पैरा मिलिट्री फोर्स और दिल्ली पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान।
-
10:29 AM (IST) Apr 10, 2025
तहव्वुर राणा का होगा मेडिकल चेकअप
सूत्रों के अनुसार, तहव्वुर राणा को लोदी रोड स्थित एनआईए हेडक्वाटर लाया जाएगा, यही अंदर ही मेडिकल कराया जाएगा। एनआईए हेडक्वाटर जाने वाले रास्ते पूरी तरह से बेरिकेटिंग लगाकर बन्द कर दिए गए हैं।
-
10:28 AM (IST) Apr 10, 2025
कुछ ही घंटों में भारत में होगी तहव्वुर हुसैन राणा
सूत्रों के मुताबिक आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा को 12 से 1 बजे के बीच दिल्ली लाया जा सकता है। पहले 9 से 10 बजे के बीच आने की संभावना थी लेकिन बीच मे फ्यूल रिफलिंग के चलते एक स्टॉपेज लिया गया है। तहव्वुर राणा को कहां से निकाल कर NIA हेडक्वार्टर लेकर जाना है इसका फैसला लास्ट मोमेंट पर होगा।
अलर्ट पर स्वाट कमांडो को अलर्ट पर रखा गया है। -
9:36 AM (IST) Apr 10, 2025
मुंबई हमले की दिल्ली में होगी सुनवाई
एनआईए को दिल्ली में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले की सुनवाई के लिए कानून मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को दिल्ली में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले की लंबे समय से लंबित सुनवाई के लिए कानून मंत्रालय से आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। कानूनी समन्वय के हिस्से के रूप में, दो महानिरीक्षक (आईजी), एक उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और एक पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकदमे की कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिए एजेंसी की कानूनी टीम के साथ मिलकर काम करेंगे।
-
9:33 AM (IST) Apr 10, 2025
अधिवक्ता नरेंद्र मान विशेष सरकारी अभियोजक नियुक्त
केंद्र ने अधिवक्ता नरेंद्र मान को 26/11 मुंबई हमलों से संबंधित मुकदमे और अन्य मामलों के संचालन के लिए विशेष सरकारी अभियोजक नियुक्त किया है, जिसमें तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किया जा रहा है।
-
9:32 AM (IST) Apr 10, 2025
तहव्वुर राणा को बिरयानी खिलाने की जरुरत नहीं, उसे फांसी दें
26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर, 'छोटू चाय वाला' के नाम से मशहूर चाय विक्रेता मोहम्मद तौफीक, जिनकी सतर्कता के कारण बड़ी संख्या में लोग हमले से बच निकले, कहते हैं कि भारत में उसे जेल में रखने की कोई ज़रूरत नहीं है। कसाब की तरफ उसे बिरयानी और सुविधाएं देने की जरुरत नहीं है। आतंकवादियों के लिए एक अलग कानून होना चाहिए। एक ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे उन्हें 2-3 महीने के भीतर फांसी पर लटका दिया जाए..."
-
8:56 AM (IST) Apr 10, 2025
तिहाड़ जेल में रखा जा सकता है राणा
मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाए जाने के बाद तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि राणा (64) को जेल में रखने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं और जेल अधिकारी अदालत के आदेश का इंतजार करेंगे। राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी है।
-
8:55 AM (IST) Apr 10, 2025
NIA हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा बढ़ी
NIA हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 2 किलोमीटर तक रोड को दिल्ली पुलिस ने अपनी बेरीकेटिंग से बंद कर दिया है। सभी आने जाने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है।
-
8:54 AM (IST) Apr 10, 2025
कई लेयर की सिक्योरिटी रहेगा तहव्वुर हुसैन राणा
तहव्वुर हुसैन राणा को गिरफ्तार कर दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जा सकता है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के SWAT कमांडो के सुरक्षा घेरे में राणा ले जाया जायेगा। कई लेयर सिक्योरिटी होगी। SWAT कमांडो की टीम एयरपोर्ट पहुंची हुई है। दिल्ली पुलिस की कई गाड़ियां राणा के काफिले को एस्कॉर्ट करेंगी। एयरपोर्ट से बुलेटप्रूफ गाड़ी में जाएगा राणा।
-
8:52 AM (IST) Apr 10, 2025
तहव्वुर राणा को गिरफ्तार कर कोर्ट से रिमांड मांगेगी NIA
तहव्वुर राणा को प्रत्यर्पण कर भारत लाने के बाद सबसे पहले एनआईए उसे मुंबई 26/11 हमले को लेकर दर्ज अपने केस में गिरफ्तार करेगी। उसके बाद तहव्वुर राणा को NIA हेडक्वार्टर लेकर जाया जाएगा जहां उसका मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाद राणा को कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड मांगी जाएगी। एयरपोर्ट से भारी सुरक्षा के बीच तहव्वुर राणा को NIA HQ लेकर जाया जायेगा।