1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ताज महोत्सव 2025 हुआ शुरू, कितना है टिकट प्राइस, कहां से करें बुक? जानें पूरी डिटेल

ताज महोत्सव 2025 हुआ शुरू, कितना है टिकट प्राइस, कहां से करें बुक? जानें पूरी डिटेल

 Published : Feb 18, 2025 02:36 pm IST,  Updated : Feb 18, 2025 02:36 pm IST

यूपी के आगरा में ताज महोत्सव 2025 की शुरुआत हो गई है। अगर आप इस महोत्सव में शामिल होने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। कितनी है टिकट प्राइस, कहां से मिलेगी टिकट? आइए इस खबर के जरिए जानते हैं इन सवालों के जवाब।

ताज महोत्सव 2025 का हुआ आगाज- India TV Hindi
ताज महोत्सव 2025 का हुआ आगाज Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में ताज महोत्सव 2025 का आगाज हो गया है। यह उत्सव हर वर्ष आगरा के ताजमहल के निकट आयोजित किया जाता है। इस साल 33वां ताज महोत्सव आयोजित हो रहा है जिसमें देश-विदेश से लोग आएंगे। इसमें भारत की समृद्ध विरासत, कला, शिल्प, संगीत और व्यंजन देखने को मिलेंगे। अगर आप इसमें शामिल होने के लिए उत्सुक और इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। आइए इस खबर के जरिए हम ताज महोत्सव 2025 में शामिल होने के लिए टिकट को बुक कैसे करें और टिकट प्राइस जैसे तमाम प्रश्नों के उत्तर को जानते हैं। 

सबसे पहले बता दें कि यह महोत्सव 18 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक चलेगा। यह महोत्सव शिल्प ग्राम(ताजमहल के ईस्टर्न गेट के पास) में आयोजित किया जा रहा है। बता दें कि सुरक्षा की दृष्टि से एक अस्थाई पुलिस चौकी भी बनाई गई है।

क्या है टिकट प्राइस?

इस महोत्सव में प्रवेश के लिए टिकट प्राइस को आप नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं। 

  • वयस्क: 50/- रुपये (प्रति व्यक्ति)
  • (3 वर्ष तक) - निःशुल्क
  • विदेशी पर्यटक: निःशुल्क
  • स्कूल यूनिफॉर्म में 50 स्कूली बच्चों के समूह के लिए, 700/- रुपये (स्कूल ग्रुप के साथ 2 शिक्षकों के लिए निःशुल्क प्रवेश)

कहां मिलेगी टिकट?

आधिकरिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अलग से कोई टिकट नहीं है। सभी प्रवेश द्वारों पर उपलब्ध टिकट खिड़कियों से टिकट खरीदे जा सकते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अलग से कोई टिकट की आवश्यकता नहीं है। इसमें शामिल होने के इच्छुक आधिकारिक वेबसाइट www.tajmahotsav.org पर जाकर भी टिकट खरीद सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत