1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 40 फीट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी कार, 8 लोगों की मौत, 9 साल का बच्चा घायल

40 फीट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी कार, 8 लोगों की मौत, 9 साल का बच्चा घायल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 24, 2022 09:57 am IST,  Updated : Dec 24, 2022 09:57 am IST

तमिलनाडु के थेनी जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां अयप्पा के 8 भक्तों की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। ये कार 40 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस घटना में 2 लोगों की जान बचाई गई है, जिसमें एक 9 साल का बच्चा भी शामिल है।

Tamil Nadu Accident- India TV Hindi
तमिलनाडु में सड़क हादसा Image Source : ANI

चेन्नई: तमिलनाडु के थेनी जिले के कुमुली पर्वतीय क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में एक कार 40 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हुई है और एक नौ साल का बच्चा घायल हुआ है। दरअसल अंदीपट्टी के पास संमुगसुंदरपुरम गांव के रहने वाले अयप्पा के 10 भक्त दर्शन के बाद घर जा रहे थे। तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। 

केवी मुरलीधरन, जिला कलेक्टर, थेनी ने कहा, '8 लोगों की मौत हो गई और 2 लोगों को बचाया गया और अस्पताल ले जाया गया। वे कुमुली पर्वत मार्ग पर ईराइचलपालम के करीब थे, तभी कार गहरे गड्ढे में जा गिरी।'

मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में एक 9 साल का बच्चा भी घायल हुआ है। उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत