1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन की तबीयत बिगड़ी, मॉर्निंग वॉक के दौरान चक्कर आया, अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती

तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन की तबीयत बिगड़ी, मॉर्निंग वॉक के दौरान चक्कर आया, अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती

 Reported By: T Raghavan Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 21, 2025 01:23 pm IST,  Updated : Jul 21, 2025 01:56 pm IST

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल की प्रेस रिलीज में कहा गया कि मॉर्निंग वॉक के दौरान CM को कमजोरी महसूस हुई।

Tamil Nadu CM MK Stalin- India TV Hindi
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन Image Source : PTI/FILE

चेन्नई: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। 

हॉस्पिटल का सामने आया बयान

हॉस्पिटल की प्रेस रिलीज में कहा गया कि मॉर्निंग वॉक के दौरान CM को कमजोरी महसूस हुई और चक्कर आया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया।

एमके स्टालिन के बड़े भाई एम के मुथु का शनिवार को हुआ था निधन

गौरतलब है कि बीते शनिवार को सीएम स्टालिन के बड़े भाई एम के मुथु (77) का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया था। वह एक अभिनेता व पार्श्व गायक थे और उन्होंने तमिल फिल्म उद्योग में अच्छी पहचान बनाई थी। वह तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के बड़े बेटे थे। स्टालिन अपने भाई मुथु को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर भी पहुंचे थे।

अपने बड़े भाई के निधन पर एमके स्टालिन ने कहा था, "कलैगनार (करुणानिधि) परिवार के सबसे बड़े बेटे, मेरे प्यारे भाई एमके मुथु के निधन की खबर आज सुबह मेरे लिए एक बड़े झटके के समान थी। अपने प्यारे भाई, जिन्होंने माता-पिता की तरह मेरा ध्यान रखा और मुझे प्यार दिया, उनका जाना मेरे लिए एक बहुत बड़ा दुख और झटका है।"

एमके स्टालिन के बारे में जानें

एम.के. स्टालिन एक भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वे तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK के दिग्गज नेता एम. करुणानिधि और उनकी दूसरी पत्नी दयालु अम्मल के तीसरे बेटे हैं। उनके नाम की प्रेरणा सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन से मिली, जिनका निधन स्टालिन के जन्म के चार दिन बाद हुआ था।

स्टालिन का जन्म चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ। उनके पिता एम. करुणानिधि तमिलनाडु की राजनीति में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व थे। स्टालिन ने न्यू कॉलेज, चेन्नई (मद्रास विश्वविद्यालय) से इतिहास में स्नातक की डिग्री हासिल की। स्टालिन ने 14 साल की उम्र में 1967 में DMK के लिए चुनाव प्रचार शुरू किया। 1973 में वे पार्टी की जनरल कमेटी के सदस्य बने और 1984 में युवा शाखा के सचिव नियुक्त हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत